फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   HCA chief Mohammad Azharuddin Calls For Restructured Cricket Fixtures For 2 Years Due To Coronavirus.

दो साल के लिए फिर तैयार किया जाए एफटीपी, अजहर ने कहा, सभी क्रिकेट बोर्ड को लेना होगा फैसला

Mon, 13 Apr 2020 08:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 13 Apr 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
HCA chief Mohammad Azharuddin Calls For Restructured Cricket Fixtures For 2 Years Due To Coronavirus.
मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि सभी बोर्ड को बैठक करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को फिर से तैयार करना चाहिए। कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार खेल संभव नहीं हैं।

विज्ञापन


हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि वे दो साल के लिए भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को फिर से तैयार करेंगे, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में बहुत अनिश्चितता बनी हुई है। मेरे कहने का मतलब है कि आप अच्छे दौर के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन बुरे समय के लिए तैयार नहीं रह सकते। एक बार चीजें संभलने के बाद हमें अन्य सदस्य देशों के साथ बातचीत करनी चाहिए।’
विज्ञापन


आईपीएल के लिए कार्यक्रम में बदलाव जरूरी:
अजहर ने कहा,‘अगर उन्हें आईपीएल के लिए जगह बनानी है तो पूरे कार्यक्रम को बदलने की जरूरत पड़ेगी। यह एक विकल्प है। या तो फिर वर्तमान कार्यक्रम पर ही बने रहो और जिस टूर्नामेंट का समय बीत गया उसे भूल जाओ। लेकिन इसका मतलब सभी हितधारकों को बड़ा नुकसान होगा जो कि व्यावहारिक नहीं है। इसलिए मैं एफटीपी में पूर्ण परिवर्तन की उम्मीद कर रहा हूं ताकि हम उसमें आईपीएल को भी फिट कर सकें। मुझे लगता है कि सभी बोर्ड इस पर सहमत होंगे क्योंकि हर कोई प्रभावित हो रहा है। निश्चिततौर पर बीसीसीआई सबसे अधिक प्रभावित होगा। कोई भी आईपीएल को न नहीं कहेगा। विदेशी खिलाड़ी भी नहीं। आईपीएल पर इतने अधिक लोगों की आजीविका निर्भर है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप पर असर नहीं:
तीन विश्व कप में भारत की अगुवाई करने वाले अजहर को नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि टी20 विश्व कप पर असर पड़ेगा। यह अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा और अगर तब तक चीजों में सुधार हो जाता है तो फिर टी20 विश्व कप होगा। यह पूरी तरह से मेरी निजी राय है क्योंकि आप विश्व कप से छेड़छाड़ नहीं कर सकते। आईपीएल को आपको किसी अन्य समय में आयोजित करना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed