फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hayden upset on australian honour to sachin tendulkar

सचिन को बना दो ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री: हेडन

Fri, 19 Oct 2012 12:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 19 Oct 2012 12:25 PM IST
विज्ञापन
hayden upset on australian honour to sachin tendulkar

सचिन को जब से 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' सम्मान देने की बात कही गई है तभी से इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कई ऑस्ट्रेलियाई ऐसे है जो मानते है यह सम्मान सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मिलना चाहिए अन्य किसी देश के नागरिक को नहीं। सचिन को यह सम्मान दिए जाने के विरोध में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भी उतर आए है। उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है यह सम्मान केवल ऑस्ट्रेलियाई लोगों को दिया जाना चाहिए। मैं मानता हूं कि सचिन प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और अगर वो ऑस्ट्रेलियाई होते तो मैं समझता हूं कि उन्हें प्रधानमंत्री बना देते, लेकिन सच्चाई यह है कि वो एक भारतीय हैं।'

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने जब से सचिन को यह सम्मान देने की बात कही है तभी से उनके इस निर्णय पर सवालिया निशान लगाए जा रहे है। ऑस्ट्रेलिया के ही फेडरल इंडिपेंडेंट एमपी रॉब ओकशॉट का इस संबंध में कहना है कि प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने भारत के साथ राजनीतिक संबंधों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। जबकि प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का कहना है कि सचिन भारत में जितने लोकप्रिय है उतने ही वह ऑस्ट्रेलिया में भी लोकप्रिय है जिस कारण से उन्हें इस सम्मान से नवाजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed