Virat Kohli: 500वें मैच में शतकीय पारी के दौरान विराट की डायलॉगबाजी, कहा- 'मैं 2012 से डबल्स चुरा रहा हूं'
Virat Kohli Test Century: कोहली ने अपनी शतकीय पारी में चौके लगाने के अलावा विकेटों के बीच भागकर भी खूब रन बटोरे। उन्होंने कई बार एक रन को दो रन में बदला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहली ने अपनी शतकीय पारी में चौके लगाने के अलावा विकेटों के बीच भागकर भी खूब रन बटोरे। उन्होंने कई बार एक रन को दो रन में बदला। इस बीच स्टंप माइक में कोहली की एक बात सुनी गई। उन्होंने कहा, "मैं 2012 से डबल्स चुरा रहा हूं।" हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोहली ने ऐसा क्यों और किसको कहा।
Virat Kohli : Stealing doubles since 2012 🤣🤣😂😂 pic.twitter.com/VRqcUbs9iy
— flick (@133notout) July 20, 2023
हमेशा से ही विराट कोहली विकेट के बीच तेज रन भागने के लिए जाने गए हैं। कोहली में रन चुराने की कला है जो कम बल्लेबाजों में देखी जाती है। इसका अनुमान आप इससे लगा सकते हैं कि वेस्टइंडीज के पू्र्व क्रिकेटर इयान बिशप ने एक ट्वीट करते हुए विराट की एक तस्वीर शेयर की जिसमें विराट की जर्सी रन भागकर गंदी हो गई है और क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण की बात कही।
बिशप ने ट्वीट किया - एक खिलाड़ी जो अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा है, जिसे मैच में हर एक रन का महत्व पता है। जो अपने शरीर को दांव पर लगाकर पूरी जान लगा रहा है, वह हम सभी को उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। काश मैं यह बात कैरिबिया के सभी युवाओं को समझा सकता कि सिंगल-डबल भागना कितना जरूरी होता है, केवल चौकों का इंतजार न करें, ऐसे रन भागें।
Ian Bishop said, "here's a guy who's around for 500 games, knows the value of each run. Putting his body on the line, that tells you about his commitment. I wish I could tell every youngster in Caribbean to run like that and not wait for boundaries".
- King Kohli's commitment! pic.twitter.com/8O08uLCKYO — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 20, 2023
इस बीच विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया। वह अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 500 मैच के बाद शतक लगाने के मामले में भी कोहली सबसे आगे हैं। कोहली ने अब तक 76 शतक लगाए हैं, जबकि सचिन ने 500 मैच खेलने के बाद 75 शतक लगाए थे। अन्य खिलाड़ी इन दोनों दिग्गजों से काफी पीछे हैं।