फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hasin Jahan shared Hardik pandya photo wrote deshbhakt saves nation pride

Hasin Jahan Post: हार्दिक की दीवानी हुईं शमी की पत्नी, लिखा- औरतबाज नहीं, देशभक्त बचाते हैं देश की गरिमा

Fri, 02 Sep 2022 04:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 04:02 PM IST
सार

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने लिखा है कि देश की गरिमा ईमानदार देशभक्तों से बचती है। अपराधी, औरतबाजों से नहीं। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर की है।

विज्ञापन
Hasin Jahan shared Hardik pandya photo wrote deshbhakt saves nation pride
हार्दिक पांड्या (बाएं) हसीन जहां शमी के साथ (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ था और टीम इंडिया ने यह मुकाबला पांच विकेट के अंतर से जीता था। यह जीत कई मायनों में भारत के लिए खास थी। सबसे अहम बात यही थी कि इस मैच में भारत ने 2021 में मिली हार का बदला ले लिया था। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और फैंस ने इस जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी थी। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी भी इनमें से एक थीं। उन्होंने पहले हार्दिक की तारीफ की, लेकिन बाद में अपराधियों और औरतबाजों की जिक्र कर कुछ और संकेत भी दिए। 
विज्ञापन


भारत की जीत के बाद हसीन जहां ने हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर की थी, जिसमें वे भारत को जिताने के बल्ला हवा में उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकर कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "बधाई हो, शानदार जीत, देश को जिताने के लिए हमारे शेरों को बहुत-बहुत धन्यवाद। ये तो होना ही था, देश का रुतबा, देश का गरिमा ईमानदारों, देशभक्तों से ही बचती है। न कि अपराधी औरतबाजों से।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial)

हसीन जहां की यह पोस्ट हार्दिक की तारीफ के साथ-साथ कुछ और इशारा भी कर रही थी। हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी साल 2014 में हुई थी। इसके बाद 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने जांच में शमी को निर्दोष पाया और वो देश के लिए खेल रहे हैं। हसीन जहां ने अब अपनी पोस्ट में कहा है कि अपराधी औरतबाज देश की गरिमा नहीं बचाते। 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के बाद शमी को ट्रोल किया गया था। वहीं, एशिया कप में पाकिस्तान को हराने वाली टीम में शमी नहीं हैं। ऐसे में हसीन जहां की पोस्ट को शमी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

हसीन जहां ने इससे पहले पीएम मोदी और अमित शाह से अपील की थी कि उन्हें देश का नाम बदलकर इंडिया से भारत या हिंदुस्तान कर देना चाहिए। 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे। इसके बाद बल्ले से भी कमाल किया था और 17 गेंदों में 33 रन की पारी खेली थी। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed