हसीन जहां का शमी पर एक और हमला, BCCI के सबसे बड़े अधिकारी से की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर अपने पति के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। दरअसल हसीन जहां ने बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना के सामने इस मामले को रखा है। हसीन ने बताया कि सीके खन्ना ने उनकी पूरी बात ध्यान से सुनने के बाद मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
हसीन ने बताया कि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के बाद शमी के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा चुकी थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही पूरा मामला ठंडा पड़ गया। शमी का नाम न सिर्फ बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया, बल्कि आईपीएल खेलने के लिए भी उन्हें हरी झंडी मिल गई।
हसीन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर मेरी पूरी बात सुनी और मामले में जल्द सुनवाई करने का आश्वासन मुझे दिया।'
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही देहरादून से दिल्ली आते वक्त शमी का एक कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना के बाद हसीन ने शमी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पत्नी के आरोपों से नाराज शमी ने मिलने से इनकार कर दिया। मोहम्मद शमी अपनी बेटी से तो मिले, लेकिन अपनी पत्नी हसीन जहां का फोन तक रिसीव नहीं किया।