फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hashim Amla Names Jasprit Bumrah as the Most Challenging Bowler He Faced in IPL

Hashim Amla: मलिंगा-बोल्ट या राशिद नहीं, हाशिम अमला ने इस भारतीय को बताया IPL का सबसे मुश्किल गेंदबाज, जानें

Mon, 10 Nov 2025 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Nov 2025 10:27 AM IST
सार

अमला के बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जसप्रीत बुमराह की प्रतिभा का दुनिया भर के दिग्गज लोहा मानते हैं। जहां बुमराह अपनी धारदार यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ के लिए मशहूर हैं, वहीं अमला जैसे क्लास बल्लेबाज से यह तारीफ मिलना उनके प्रभाव का सबूत है।

विज्ञापन
Hashim Amla Names Jasprit Bumrah as the Most Challenging Bowler He Faced in IPL
हाशिम अमला - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई रिकॉर्ड् तोड़े और बनाए। उनकी क्लासिक बैटिंग स्टाइल हर किसी का मन मोह लेती थी। हालांकि, उन्हें आईपीएल में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, अमला ने अब एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में उन्हें किस गेंदबाज का सामना करना सबसे मुश्किल लगा। अमला ने भारत के जसप्रीत बुमराह को सबसे मुश्किल गेंदबाज बताया और कहा कि उन्हें सिर्फ बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल लगा। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अमला ने बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें दुनिया के सबसे स्किलफुल ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज बताया।
विज्ञापन

'बुमराह को गेंदबाजी करते देखना ही सुंदर अनुभव है'
अमला ने कहा, 'बिलकुल बुमराह। वह शानदार गेंदबाज हैं और आप देख सकते हैं कि भारत के लिए उन्होंने कितनी शानदार गेंदबाजी की है। मेरे लिए वह सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी थे। बुमराह न सिर्फ तेज गेंदबाजी करते हैं बल्कि उनकी विविधता और नियंत्रण अद्भुत है। उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना अपने आप में एक खूबसूरत एहसास है।' बुमराह को अमला ने तकनीकी दृष्टि से सबसे कठिन गेंदबाज बताया, जो किसी भी बल्लेबाज को असमंजस में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hashim Amla Names Jasprit Bumrah as the Most Challenging Bowler He Faced in IPL
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI X
'IPL में अमला का शानदार रिकॉर्ड'
हाशिम अमला ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए 2016 और 2017 सीजन खेले। उन्होंने कुल 16 पारियों में 577 रन बनाए और उनका औसत 44.28 का रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.76 का रहा। अमला ने आईपीएल में दो शतक भी लगाए थे और अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से भारतीय दर्शकों का दिल जीता था।
विज्ञापन

'अगर दोबारा मौका मिले, तो किस टीम के लिए खेलेंगे?'
पॉडकास्ट के दौरान जब अमला से पूछा गया कि अगर उन्हें दोबारा आईपीएल खेलने का मौका मिले तो किस टीम के लिए खेलना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'सभी टीमों के लिए खेलना सम्मान की बात होगी, लेकिन मैं शायद मुंबई इंडियंस (MI) को चुनूंगा। मैंने दक्षिण अफ्रीकी लीग में एमआई की फ्रेंचाइजी  के साथ कोचिंग की है और देखा है कि वह कितनी पेशेवर और व्यवस्थित टीम है। इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यही दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं।'

Hashim Amla Names Jasprit Bumrah as the Most Challenging Bowler He Faced in IPL
रोहित और धोनी - फोटो : ANI
अमला का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर
हाशिम अमला ने 2023 में क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18,000 से अधिक रन बनाए। सभी प्रोफेशनल प्रारूपों को मिलाकर उनके नाम 34,104 रन दर्ज हैं, जिनमें से 9,282 रन टेस्ट क्रिकेट में आए। यह आंकड़ा उन्हें जैक कैलिस के बाद दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा रन-स्कोरर बनाता है। उन्होंने टेस्ट में 28 शतक और एक ट्रिपल सेंचुरी (द. अफ्रीका के इतिहास में एकमात्र) बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed