फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hashim Amla becomes the fastest to 5000 ODI runs.

'सबसे तेज' अमला ने कोहली को फिर दिया झटका

Sun, 18 Jan 2015 10:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 18 Jan 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
Hashim Amla becomes the fastest to 5000 ODI runs.

वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो गई है और इसके शुरू होने में अब महज 27 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 14 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप में जुटी हैं।

विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया और इंग्लैंड इस समय ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं तो दक्षिण अफ्रीका अपने ही घर में वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप के संयुक्त मेजबान देश न्यूजीलैंड भी अपने घर में श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


हर टीमें अपने स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने का ख्वाब पूरा करना चाहती हैं। सभी टीमों में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें उनकी टीमें का ट्रंप कार्ड भी कहा जा सकता है। विराट कोहली भारत तो हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका टीम के मैच जीताऊ खिलाड़ी हैं। लेकिन वर्ल्ड कप में उतरने से पहले ही अमला ने टीम इंडिया के उपकप्तान कोहली को जोर का झटका देते हुए उनसे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड छीनते हुए अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और कोहली का रिकॉर्ड अमला ने छीना

Hashim Amla becomes the fastest to 5000 ODI runs.

भारतीय मूल के अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला ने ‌विराट कोहली से जिस र‌िकॉर्ड को छीनते हुए अपने नाम कर लिया है। वह है वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड। कोहली ने यह रिकॉर्ड 2013 में अपनी 114वीं वनडे पारी में बनाया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

दाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने रिचर्ड्स और कोहली के संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 101 पारियों में ही 5 हजार बनाने का कीर्तिमान रच डाला। अमला के करियर की सबसे खास बात यह ह‌ै कि उनके नाम अब वनडे में सबसे तेल 2 हजार, 3 हजार और 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

अमला ने वर्षा से बाधित 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 66 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही सबसे तेज 5 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

हालांकि कोहली के नाम अभी सबसे तेज 6 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है लेकिन जिस तरह से अमला खेल रहे हैं उससे लगता है कि यह रिकॉर्ड भी वह जल्द तोड़ लेंगे।

अफ्रीकी पेस बैटरी के आगे नहीं चले विंडीज बल्‍लेबाज

Hashim Amla becomes the fastest to 5000 ODI runs.

डरबन में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करत हुए 48.2 ओवर में 8 विकेट पर 279 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर हाशिम अमला के 66 रन के अलावा कप्तान एबी डीविलियर्स ने 81 और डेविड मिलर ने 70 रनों का योगदान दिया। 3 अर्धशतकीय पारियों के दम पर अफ्रीकी टीम ने विंडीज को 280 रनों का लक्ष्य दिया।


जिसके जवाब में विंडीज की पूरी टीम 28.2 ओवर में ही 164 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से ओपनर क्रिस गेल ने सर्वाधिक 41 रन ही बना सके। अफ्रीकी टीम ने इस मैच में बेहद शानदार गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज वार्नेन फिलेंडर और डेल स्टेन के अलावा इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट निकाले।

अफ्रीकी टीम की गेंदबाजों ने इस कदर कहर ढाया कि कैरेबियाई बल्‍लेबाज अपनी लय हासिल नहीं कर सके और पूरी 29 ओवर के अंदर ही आउट हो गई। यही वह विंडीज टीम है जिसने 2 दिन पहले मेजबान टीम से टी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed