फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Haryana vs Mumbai Ranji Trophy Quarter Final match day three report Surkumar Yadav back in form slam fifty

Ranji Trophy: सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौटे, हरियाणा के खिलाफ जड़ा अर्धशतक; कप्तान रहाणे का भी पचासा

Mon, 10 Feb 2025 06:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

सूर्यकुमार ने मुंबई की दूसरी पारी में 86 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। सूर्यकुमार ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे गत चैंपियन मुंबई ने तीसरे दिन सोमवार को हरियाणा पर शिकंजा कस दिया।

विज्ञापन
Haryana vs Mumbai Ranji Trophy Quarter Final match day three report Surkumar Yadav back in form slam fifty
सूर्यकुमार यादव - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हरियाणा के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया और फॉर्म में वापसी की। सूर्यकुमार हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में प्रभावित नहीं कर सके थे, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार-रहाणे की महत्वपूर्ण साझेदारी 
सूर्यकुमार ने मुंबई की दूसरी पारी में 86 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। सूर्यकुमार ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे गत चैंपियन मुंबई ने तीसरे दिन सोमवार को हरियाणा पर शिकंजा कस दिया। पहली पारी में 315 रन बनाने वाले 42 बार के चैंपियन मुंबई तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 67 ओवर में चार विकेट पर 278 रन बनाए हैं और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 292 रन की हो गई है। स्टंप के समय रहाणे 142 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 88 रन और शिवम दुबे 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी
रहाणे ने हमेशा की तरह धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की। उन्होंने अभी तक 142 गेंद का सामना करके 10 चौके लगाए हैं। रहाणे और सूर्यकुमार ने ऐसे समय में शतकीय साझेदारी निभाई जब मुंबई के तीन विकेट 100 रन पर निकल गए थे। मुंबई ने सलामी बल्लेबाज आकाश आनंद (10) , आयुष म्हात्रे (31) और सिद्धेश लाड (43) के विकेट जल्दी गवा दिए थे। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (58 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई ने हरियाणा को पहली पारी में 301 रन पर आउट करके 14 रन की बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन

सूर्यकुमार के बल्ले से 14 पारियों बाद निकला अर्धशतक
इससे पहले हरियाणा ने अपनी पहली पारी सुबह पांच विकेट पर 263 रन से आगे बढ़ाई और केवल 38 रन के अंदर अपने बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिए। मुंबई की तरफ से शार्दुल के अलावा शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने दो-दो विकेट लिए। सभी की निगाहें हालांकि सूर्यकुमार पर टिकी थी जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज में केवल 28 रन बना पाए थे। उन्होंने सुमित कुमार पर तीन चौके लगाकर अपने इरादे जतलाए और फिर अर्धशतक पूरा करने में देर नहीं लगाई। सूर्यकुमार ने इस तरह से सभी तरह की क्रिकेट में 14 पारियों के बाद अर्धशतक लगाया। इससे पहले पिछली 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 20 रन था। उन्होंने अनुज ठकराल की गेंद को हुक करके मिडऑन पर कैच थमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed