{"_id":"67d92c03fccba39af80de3ca","slug":"haryana-captain-shafali-verma-scalped-a-hat-trick-during-pre-quarterfinal-game-of-the-women-s-under-23-trophy-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Under- 23 Trophy: शेफाली वर्मा की हैट्रिक से जीता हरियाणा, कर्नाटक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Under- 23 Trophy: शेफाली वर्मा की हैट्रिक से जीता हरियाणा, कर्नाटक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Tue, 18 Mar 2025 01:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:47 PM IST
सार
शेफाली ने कर्नाटक के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में हैट्रिक ली और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। शेफाली मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में उन्होंने हरियाणा के लिए खेलते हुए गेंदबाजी में जलवा दिखाया। शेफाली ने कर्नाटक के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में हैट्रिक ली और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।
भारतीय टीम से बाहर चल रहीं शेफाली ने सलोनी पी और सौम्या वर्मा को 44वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर आउट किया और 46वें ओवर की पहली गेंद पर नमिता डिसूजा का विकेट लिया। उन्होंने इस तरह 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे कर्नाटक की टीम 49.3 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके इस प्रदर्शन से हरियाणा ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शेफाली की टीम दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरा फाइनल हार गई थी। शेफाली ने टूर्नामेंट में नेट स्किवेर ब्रंट, एलिसे पैरी और हीली मैथ्यूज के बाद सर्वाधिक रन बनाए।