फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   harsha bhogle picks his odi eleven of the year

'वॉइस ऑफ क्रिकेट' के नाम से मशहूर हर्षा भोगले ने किया साल की वन-डे टीम का ऐलान

Tue, 26 Dec 2017 08:27 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
harsha bhogle picks his odi eleven of the year
हर्षा भोगले

'वॉइस ऑफ क्रिकेट' के नाम से मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने साल 2017 की अपनी टीम का ऐलान किया है। इस साल कई खिलाड़ियों ने बुरे दौर से उबरते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन


इस साल कई शानदार मुकाबले देखने को मिले, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल रही। बता दें कि पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। 
विज्ञापन


हर्षा भोगले ने पूरे साल में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और उनकी उपयोगिता को देखते हुए अपनी वन-डे टीम का ऐलान किया है। चलिए ध्यान देते हैं कि कौन से खिलाड़ी हर्षा की टीम में जगह पाने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बोलबाला, पहले तीन स्थानों पर काबिज

harsha bhogle picks his odi eleven of the year
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

ओपनर के लिए हर्षा ने टीम इंडिया की सफल ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया है। जी हां, हर्षा ने ओपनिंग के लिए 'हिटमैन' रोहित शर्मा और शिखर धवन को चुना है। रोहित ने इस साल वन-डे की 21 पारियों में 71.83 की औसत से 1293 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और एक रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ा।

रोहित के ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन ने 22 मैचों में 48 की औसत से 960 रन बनाए। धवन के चयन पर सवाल उठ सकते थे, लेकिन हर्षा ने स्पष्ट किया कि उनकी पारियां दमदार रही और कुछ मैच उन्होंने अपने दम पर ही जिताए। धवन ने साल का अंत 101.37 की स्ट्राइक रेट के साथ खत्म किया।

विराट कोहली को तीसरे क्रम के लिए चुना गया। कोहली ने 26 पारियों में 76.84 की औसत से 1460 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 100 के करीब का रहा और उन्होंने एक के बाद एक शतक ठोके। टीम इंडिया का 2017 सीजन बेहतरीन रहा और इसका प्रमाण शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने साबित किया।

चौथे क्रम पर हर्षा ने दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को चुना, जिन्होंने 18 पारियों में 59.46 की औसत से 760 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 117 रहा, जो दर्शाता है कि वो किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाने में माहिर हैं। पांचवें क्रम की जिम्मेदारी अनुभवी एमएस धोनी को मिली है। धोनी ने 22 पारियों में करीब 61 की औसत से 780 रन बनाए।

हर्षा की नजर में वर्ल्ड का बेस्ट ऑलराउंडर हैं ये क्रिकेटर!

harsha bhogle picks his odi eleven of the year
बेन स्टोक्स - फोटो : icc

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को छठे क्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टोक्स ने 15 पारियों में करीब 62 की औसत से रन बनाए। वह इस समय संभवतः वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक हैं। स्टोक्स गेंदबाजी में भी विकेट निकालकर देते हैं।

सातवें क्रम के लिए हर्षा ने कई विकल्पों पर गौर किया यानी उन्होंने हार्दिक पांड्या, मोइन अली और अन्य लोगों के नामों पर विचार किया। मगर अंत में उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को चुना। शाकिब को चुनने का कारण है कि उनके अनुभव का फायदा टीम को मिलेगा।

2017 रिस्ट स्पिनर्स के लिए अच्छा रहा है। हर्षा ने अफ़ग़ानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान को चुना, जिन्होंने 16 पारियों में 43 विकेट चटकाए। इसके अलावा हर्षा की टीम में इस खिलाड़ी के चयन पर आपको हैरानी भी हो सकती हैं।

इस गेंदबाज का सिलेक्शन करके हर्षा भोगले ने कर दिया हैरान

harsha bhogle picks his odi eleven of the year
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

भोगले ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट को शामिल किया है। प्लंकेट ने 36 विकेट लिए और वह बल्ले से भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। इसके बाद हर्षा भोगले ने जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया। 

बुमराह से बेस्ट इस समय कोई डेथ ओवर बॉलर नहीं है। उन्होंने 39 विकेट चटकाए। पाकिस्तान के हसन अली भी हर्षा भोगले की वन-डे इलेवन में जगह बनाने में कामयाब रहे। हसन अली ने 18 पारियों में 45 विकेट चटकाए।

हर्षा भोगले की वन-डे टीम ऑफ द ईयर इस प्रकार है:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, एमएस धोनी, बेन स्टोक्स, शाकिब अल हसन, राशिद खान, लियाम प्लंकेट, जसप्रीत बुमराह और हसन अली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed