{"_id":"641d6ca16834eb0c2a019331","slug":"harmanpreet-to-play-for-trent-rockets-mandhana-retained-by-southern-brave-in-the-hundred-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Hundred: हरमनप्रीत ट्रेंट रॉकेट्स और मंधाना साउदर्न ब्रेव में शामिल, बाबर आजम को नहीं मिला खरीदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Hundred: हरमनप्रीत ट्रेंट रॉकेट्स और मंधाना साउदर्न ब्रेव में शामिल, बाबर आजम को नहीं मिला खरीदार
Fri, 24 Mar 2023 02:55 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:55 PM IST
सार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कोई खरीदार नहीं मिला। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड और न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी नहीं बिके।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस साल के द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलेंगी, जबकि टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना सदर्न ब्रेव के लिए खेलेंगी। गुरुवार को द हंड्रेड ड्राफ्ट में जहां हरमनप्रीत को ट्रेंट रॉकेट्स ने साइन किया था, वहीं मंधाना को सदर्न ब्रेव ने रिटेन किया था।
गुरुवार को द हंड्रेड ड्राफ्ट में कुल 64 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों के खिलाड़ी थे। महिला खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट पहली बार रखा गया। पुरुषों खिलाड़ियों में पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को वेल्श फायर ने चुना। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कोई खरीदार नहीं मिला।
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड और न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी नहीं बिके। द हंड्रेड का 2023 की शुरुआत एक अगस्त से होगी, जिसमें ट्रेंट रॉकेट्स का सामना पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिता में सदर्न ब्रेव से होगा।
विज्ञापन
खराब फॉर्म से जूझ रही हैं मंधाना
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में उन पर सबसे बड़ी बोली लगी थी। आरसीबी की टीम ने उन्हें 3.4 करोड़ में खरीदा था और टीम की कमान भी उनके ही हाथों में सौंपी थी। हालांकि, स्मृति की अगुआई में आरसीबी की टीम कुछ खास नहीं कर पाई। शुरुआती पांच मैच हारकर यह टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी। आखिरी मैच में भी यह टीम हार गई और प्लेऑफ से बाहर हो गई।
इस दौरान कप्तान स्मृति का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। आठ मैचों में उनके बल्ले से कुल 149 रन निकले। इस दौरान उनका औसत 18.62 और स्ट्राइक रेट 111.19 का रहा। 37 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं, हरमनप्रीत कौर के लिए यह सीजन शानदार रहा है। पहले मैच में ही उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था। इसके बाद भी वह लगातार अच्छी बल्लेबाजी करती रहीं। आठ मैच की सात पारियों में वह अब तक 230 रन बना चुकी है। इस दौरान उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट 149.35 का रहा। उनका सबसे बड़ा स्कोर 65 रन रहा। वहीं, उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं।