{"_id":"677b992bf5d632fb3e07e5c4","slug":"harmanpreet-renuka-rested-for-india-women-s-home-odi-series-against-ireland-smriti-to-lead-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, इन्हें सौंपी गई कप्तानी की जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, इन्हें सौंपी गई कप्तानी की जिम्मेदारी
Mon, 06 Jan 2025 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:19 PM IST
सार
हरमनप्रीत को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। वह इस चोट के कारण शुरुआती दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकी थीं।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
आयरलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का एलान हो गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली सीरीज के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI
हरमनप्रीत को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। वह इस चोट के कारण शुरुआती दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सकी थीं। उन्होंने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम में वापसी की और इसके बाद तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम का नेतृत्व किया। इस 35 साल की खिलाड़ी को इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में दुबई में महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI
टीम की मुख्य तेज गेंदबाज रेणुका वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में 10 विकेट लेकर श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी थी। अतीत में वह पीठ की स्ट्रेस फ्रैक्चर से परेशान रही है। ऐसे में कार्यभार प्रबंधन के तहत आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया है। भारतीय महिला टीम पिछले महीने वेस्टइंडीज को 2-1 से हराकर पांच साल में अपनी पहली बार घरेलू सरजमीं पर टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीत दर्ज की।
टीम ने इसके बाद वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से शिकस्त दी। इस जीत से आयरलैंड के खिलाफ टीम का हौसला काफी बढ़ा हुआ होगा। सीमित ओवर की इस सीरीज में 28 साल की मंधाना शानदार लय में थीं। उन्होंने टी20 में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने के बाद वनडे में भी दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं। आयरलैंड सीरीज के लिए एक नई दिखने वाली टीम चुनी गई है। हाल में शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त वापसी करने वाली हरलीन देओल पर फिर से नजरें होंगी।
टीम ने इसके बाद वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से शिकस्त दी। इस जीत से आयरलैंड के खिलाफ टीम का हौसला काफी बढ़ा हुआ होगा। सीमित ओवर की इस सीरीज में 28 साल की मंधाना शानदार लय में थीं। उन्होंने टी20 में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने के बाद वनडे में भी दो अर्धशतकीय पारियां खेलीं। आयरलैंड सीरीज के लिए एक नई दिखने वाली टीम चुनी गई है। हाल में शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त वापसी करने वाली हरलीन देओल पर फिर से नजरें होंगी।
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, टिटास साधु , साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।
सभी मैच राजकोट में सुबह 11 बजे से खेले जाएंगे
सभी मैच राजकोट में सुबह 11 बजे से खेले जाएंगे
- पहला वनडे: 10 जनवरी
- दूसरा वनडे: 12 जनवरी
- तीसरा वनडे: 15 जनवरी