{"_id":"5bccd1e0bdec22693257b1c6","slug":"harmanpreet-kaurs-india-a-will-try-to-start-campaign-with-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत से शुरुआत करना चाहेगी हरमनप्रीत की अगुआई वाली भारत ए टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत से शुरुआत करना चाहेगी हरमनप्रीत की अगुआई वाली भारत ए टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम सोमवार से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जीत के इरादे से उतरेगी। सीनियर खिलाड़ियों के पास अगले महीने वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा।
विज्ञापन
इस सीरीज के लिए भारत ए टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को चुना गया है जिनका चयन विश्व कप की टीम के लिए हुआ है। सीरीज के तीनों मैच क्रमश: 22, 24 और 26 अक्टूबर को बांद्रा-कुर्ला परिसर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। टी20 टीम में हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के होने से ऑस्ट्रेलिया ए के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। इनके अलावा सबकी निगाह युवा हरफनमौला जेमिमा रॉड्रिग्स पर भी होंगी जिन्होंने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन