{"_id":"5e29b1278ebc3e4b5703b278","slug":"harmanpreet-kaur-says-handling-pressure-will-be-key-in-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप में दबाव का सामना करना ही सफलता की कुंजी : हरमनप्रीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप में दबाव का सामना करना ही सफलता की कुंजी : हरमनप्रीत
Thu, 23 Jan 2020 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
harmanpreet kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में दबाव का सामना करना ही सफलता की कुंजी होगी। टीम पिछले दो विश्व कप में ऐसा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इंग्लैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के लिए रवानगी से पहले हरमनप्रीत ने कहा, 'हम पिछले दो विश्व कप में काफी करीब पहुंचे लेकिन हमें दबाव का सामना करना सीखना होगा। इस बार हम अधिक दबाव लेने की बजाय अपने खेल का मजा लेना चाहते हैं। हम यह सोचकर नहीं खेलेंगे कि यह बड़ा टूर्नामेंट है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है लेकिन दबाव नहीं लेना।'
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा। भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से ग्रुप चरण में होगा।
विज्ञापन