{"_id":"619e00d76ff51d643d6dc482","slug":"harmanpreet-kaur-becomes-first-indian-to-win-player-of-the-tournament-award-in-big-bash-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens Big Bash League: हरमनप्रीत कौर बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens Big Bash League: हरमनप्रीत कौर बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
Wed, 24 Nov 2021 02:37 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:37 PM IST
सार
हरमनप्रीत कौर को बिग बैश लीग के सातवें सीजन में प्लेर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। उन्होंने 11 पारियों में 66.5 की औसत और 135. 25 की औसत से तीन अर्द्धशतकीय पारियों सहित 399 रन बनाए।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर और टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर को बिग बैश लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वालीं हरमन पहली भारतीय खिलाड़ी हैंस जिन्होंने यह अवॉर्ड जीता है। वहीं वो तीसरी गैर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। उनसे पहले न्यूजीलैंड के सोफी डिवाइन एमी सैटरवेट ने यह खिताब जीता था। हरमनप्रीत को इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ टीम में भी शामिल किया गया है। वो इस टीम में शामिल होने वाली सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान किया था।
इस टूर्नामेंट में भारतीय ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले दोनों से रेनेगेड्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 पारियों में 66.5 की औसत और 135. 25 की औसत से तीन अर्द्धशतकीय पारियों सहित 399 रन बनाए। उनका श्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा जो उन्होंने पिछले हफ्ते सिंडनी थंडर के खिलाफ बनाया था। वहीं टूर्नामेंट में हरमनप्रीत के बल्ले से 18 छक्के और 32 चौके निकले। उन्होंने टीम की स्टार लेग स्पिनर जॉर्जिया वैयरहैम के चोटिल होने पर गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई और 20.4 की औसत से 15 विकेट लिए जिसमें उनका श्रेष्ठ स्कोर 22 रन पर तीन विकेट रहा।
तीन बार बनी प्लेयर ऑफ द मैच
हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट में तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच भी बनीं। उन्होंने बेथ मूने और सोफी डिवाइन को पीछे छोड़कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। यह खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही महिला आईपीएल भी शुरु हो जाएगा। जहां भारतीय महिला खिलाड़ी अपना कमाल दिखा सकेंगी।
विज्ञापन
बिग बैश की बात करें तो पर्थ स्कॉचर्स की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकाी है। वहीं दूसरी टीम का फैसला 25 नवंबर को होगा। एलिमिनेटर मैच में ब्रिसबेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम आमने-सामने हैं और जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह चैलेंजर मैच में मेलबर्न से भिड़ेगी। चैलेंजर मैच में जीत हासिल करने वाली टीम 27 नवंबर को पर्थ स्कॉचर्स से फाइनल में भिड़ेगी।