{"_id":"655e397becb115773701f0c7","slug":"haris-rauf-pcb-unhappy-with-fast-bowler-haris-contract-may-be-reviewed-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haris Rauf: पीसीबी तेज गेंदबाज हारिस से खफा, अनुबंध की हो सकती है समीक्षा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Haris Rauf: पीसीबी तेज गेंदबाज हारिस से खफा, अनुबंध की हो सकती है समीक्षा
Wed, 22 Nov 2023 10:55 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:55 PM IST
सार
सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ आला अधिकारी हारिस के रवैये से खफा हैं। उन्हें लाहौर कलंदर्स के कोच आकिब जावेद से भी नाराजगी है जिन्होंने हारिस का समर्थन किया है।
विज्ञापन
हारिस रऊफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ ने ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने तीन मैचों की टेस्ट शृंखला खेलने से इनकार कर दिया है जिसके बाद उन्हें केंद्रीय अनुबंध में नीचे के ग्रेड में खिसकाया जा सकता है और बिग बैश लीग में खेलने की अनुमति मिलने में भी मुश्किल आ सकती है। एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ आला अधिकारी हारिस के रवैये से खफा हैं। उन्हें लाहौर कलंदर्स के कोच आकिब जावेद से भी नाराजगी है जिन्होंने हारिस का समर्थन किया है।
पाकिस्तान के नए मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने सोमवार को हारिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा ,‘ मैंने और पाकिस्तान टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज ने उससे तफ्सील से बात की और बताया कि कप्तान और कोच दोनों चाहते हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में खेले। हमने उन्हें आश्वासन भी दिया कि उन्हें एक दिन में 10 -12 ओवर से अधिक नहीं डालने होंगे।’