फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Haris Rauf clears his wife doesn't use social media all account on her name are fake

Haris Rauf wife: निकाह के बाद परेशान हुआ पाक क्रिकेटर, मॉडल बीवी के फर्जी अकाउंट बना रहे लोग, खुद किया खुलासा

Mon, 26 Dec 2022 12:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 12:34 PM IST
सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की पत्नी मुजना के कई फर्जी अकाउंट बन चुके हैं। इस फर्जी अकाउंट के जरिए जमकर फॉलोअर्स बढ़ाए जा रहे हैं। हारिस रऊफ ने खुद यह खुलासा किया है। 
 

विज्ञापन
Haris Rauf clears his wife doesn't use social media all account on her name are fake
हारिस रऊफ और मुजना मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने हाल ही में निकाह किया है। उन्होंने साथ पढ़ने वाली मुजना को अपना जीवनसाथी चुना है। मुजना पेशे से मॉडल हैं। पढ़ाई के दौरान वह हारिस रऊफ की दोस्त बनी थीं और अब ये दोनों निकाह कर चुके हैं। शादी के बाद हारिस रऊफ को सोशल मीडिया पर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनकी पत्नी पेशे से मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर उनके कई फर्जी अकाउंट बन गए हैं। इन अकाउंट के जरिए लोग फॉलोअर्स बढ़ाना चाह रहे हैं।  
विज्ञापन


पत्नी के फर्जी अकाउंट से परेशान हारिस रऊफ ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि उनकी पत्नी के नाम से बने सभी अकाउंट फर्जी हैं। हारिस रऊफ ने लिखा "सभी को नमस्कार, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरी पत्नी मुजना मसूद मलिक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। उनका कोई भी आधिकारिक अकाउंट नहीं है। किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े से सावधान रहें। आप सभी की दुआ और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुजना ने अपने निकाह के दौरान हाथ में हारिस के लिए खास मेंहदी भी लगाई थी। इसमें लिखा था हारिस 150। यह मेंहदी हारिस रऊफ की गति दर्शाती है। हारिस अपनी तूफानी गति के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में कमाल करने के बाद वह पाकिस्तान की टीम में आए। वह टी20 और वनडे में पाकिस्तान के लिए कमाल कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट में अभी तक उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है।

हारिस रऊफ की शादी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और रऊफ के साथी खिलाड़ी शाहीन अफरीदी भी शामिल हुए थे। रऊफ अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में खेलते दिख सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में उन्हें मौका नहीं मिला है। 

टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच में हारिस रऊफ ने 19वें ओवर में लगातार दो छक्के खाए थे। यहीं से मैच भारत के पक्ष में चला गया था। हालांकि, मैच के बाद रऊफ ने कहा था कि उन्हें इन दो छक्कों का कोई दुख नहीं है, क्योंकि ये छक्के विराट कोहली ने लगाए थे, अगर कोई दूसरा बल्लेबाज उनकी गेंदों पर छक्के लगाता तो उन्हें ज्यादा दुख होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed