ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और जाने माने कॉमेन्ट्रेटर इयान चैपल ने टीम इंडिया के एक युवा खिलाड़ी को भारत के अगले साल शुरू हो रहे विदेश दौरों के लिए ट्रंप कार्ड माना है। चैपल का मानना है कि हार्दिक पांड्या भारत के दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे। अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में पांड्या ने क्रिकेट के कई दिग्गजों को प्रभावित किया है। इस सूची में अब नया नाम इयान चैपल का भी शामिल हो गया है।
इयान चैपल ने कहा- विदेशी दौरों पर भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होगा ये खिलाड़ी
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले पांड्या को हाल ही में संपन्न हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में पहली बार मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। सीरीज में वो दो बार मैन ऑफ दे मैच भी बने। टीम प्रबंधन ने उन्हें दो बार चार नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा लेकिन पांड्या ने भी उन्हें निराश नहीं किया। सीरीज में उन्होंने 222 रन बनाने के अलावा 6 विकेट भी हासिल किए। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में अर्धशतक और अगले मैच में शतक जड़ने का कारनामा भी पांड्या ने किया।
इयान चैपल ने कहा- विदेशी दौरों पर भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होगा ये खिलाड़ी
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : espncricinfo
ईएसपीएन के लिए लिखे कॉलम में चैपल ने कहा, हार्दिक पांड्या में भारतीय क्रिकेट के लिए कपिल देव सरीखा प्रदर्शन करने की क्षमता है। उन्होंने आगे कहा, पांड्या प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दबदबे का वो प्रमुख कारण थे। टेस्ट टीम में उनकी मौजूदगी का टीम पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। उनकी टॉप सिक्स में बल्लेबाजी कर सकने की क्षमता का टीम को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इससे टीम संतुलित भी होगी।
इयान चैपल ने कहा- विदेशी दौरों पर भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होगा ये खिलाड़ी
चैपल ने कहा, पांड्या जैसा खिलाड़ी जो नियमित रूप से 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है। वह हर परिस्थिति में सफल होने की क्षमता रखता है। उनके टीम में होने से भारतीय टीम के पास पांच गेंदबाजों वाला संतुलन होगा। चैपल ने मौजूदा भारतीय टीम को बेहतरीन बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी काबीलियत थोड़ी मुश्किल परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के सामने साबित करनी होगी। यदि पांड्या उन परिस्थितियों में गेंदबाजी करते हुए सफल हो गए तो भारत नियमित रूप से विदेशी पिचों पर लगातार सफलता हासिल करने लगेगा।
इयान चैपल ने कहा- विदेशी दौरों पर भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित होगा ये खिलाड़ी
5 of 5
हार्दिक पंड्या
- फोटो : SELF
पांड्या के सामने ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी चुनौती और होगी। आम तौर पर ऑस्ट्रेलियां में हाई प्रोफाइल खिलाड़ियों दर्शकों की क्षींटाकशी का सामना करना पड़ता है। देखते हैं कि पांड्या इसे प्रेरणा के रूप में लेते हैं या परेशानी के रूप में। वो यदि इसे प्रेरणा लेना चाहते हैं तो उन्हें पाकिस्ता के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद से प्रेरणा लेनी चाहिए। वो आलोचना के दौरा में और मजबूत हो जाते थे। ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की आलोचना का उन्होंने अपने प्रदर्शन से जवाब दिया। यह उन्हें और मजबूत बना देता था।