{"_id":"5e1c4dd98ebc3e881d0fa57a","slug":"hardik-pandya-trains-with-team-india-ahead-of-australia-odis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: फिटनेस टेस्ट में फेल पांड्या ने की टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग, गेंदबाजी करते आए नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: फिटनेस टेस्ट में फेल पांड्या ने की टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग, गेंदबाजी करते आए नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 13 Jan 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीठ की सर्जरी से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
2 of 5
hardik pandya
पांड्या को अंतिम लम्हों में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम से हटा दिया गया था क्योंकि वह सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए थे। हार्दिक को सबसे पहले कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह के साथ स्टंप को हिट करने का अभ्यास करते हुए देखा गया।
3 of 5
हार्दिक पांड्या
पांड्या ने बाद में गेंदबाजी कोच भरत अरूण के मार्गदर्शन में नेट पर गेंदबाजी की। हार्दिक का लंदन में आपरेशन हुआ था और तब से वह मुंबई में अपने ट्रेनर रजनीकांत के निरीक्षण में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hardik pandya
इस बीच वैकल्पिक अभ्यास सत्र के बावजूद भारतीय टीम के लगभग सभी सदस्यों को ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेने देखा गया। अंतिम एकादश में दूसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान के दावेदार लोकेश राहुल और शिखर धवन ने नेट्स पर बल्लेबाज की।
विज्ञापन
5 of 5
hardik pandya
पीठ की चोट के कारण चार महीने से टीम से बाहर चल रहे पांड्या की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने से संकेत हैं कि हाल ही में हुई सर्जरी के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। पांड्या फिटनेस टेस्ट के दौरान ज्यादा अंक हासिल नहीं कर सके। उनके स्कोर स्वीकृत स्तर से कम रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।