फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya shows his life in a video from private jet to bowling practice and son care

Hardik Pandya Video: गेंदबाजी का अभ्यास, बच्चे की देखभाल और प्राइवेट जेट में सफर, देखें हार्दिक की जिंदगी

Wed, 24 Aug 2022 04:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 04:45 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या ने वीडियो में दिखाया है कि उनका दिन कैसे गुजरता है। इस वीडियो में उन्होंने अपने प्राइवेट जेट से घूमने से लेकर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करने और बच्चे की देख-रेख करने तक हर काम के बारे में बताया है। 
 

विज्ञापन
Hardik Pandya shows his life in a video from private jet to bowling practice and son care
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है और इस मुकाबले में ज्यादा समय नहीं बचा है। 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और तैयारी भी शुरु कर दी है। भारतीय टीम भी अपने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बिना दुबई पहुंच चुकी है और सभी खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच हार्दिक पांड्या ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनका जीवन कैसा चल रहा है और किस तरह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हार्दिक ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सुबह से लेकर रात तक की अपनी पूरी दिनचर्या दिखाई है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि हार्दिक अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं, लेकिन अपनी तैयारी के साथ समझौता नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम रील में दिखाया पूरा दिन
हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम में अपनी एक रील शेयर की है। इसमें उन्होंने दिखाया है कि दिन भर में वो क्या करते हैं। अपने स्वैग के लिए अलग पहचान बनाने वाले हार्दिक इस वीडियो में अपने प्राइवेट जेट में सफर करते देखे जा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काले रंग की बनियान और चांदी की चैन पहन रखी है। इसके अलावा वो अपनी मां और पत्नी से मिलते हैं फिर बेटे अगस्य को सुलाते भी हैं। इसके बाद मैदान पर पहुंचकर हार्दिक जमकर पसीना बहाते हैं। वो अपनी गेंदबाजी और रन भागने की क्षमता पर काम करते हैं। 

इस साल शानदार फॉर्म में हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या इस साल शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने बेहतरीन वापसी की और अपनी अगुआई में गुजरात की टीम को चैंपियन बनाया। इस दौरान उन्होंने अपने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात की टीम अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी। इसके बाद हार्दिक को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच की सीरीज में भारत की कप्तानी करने का मौका मिला और भारत दोनों मैच जीता। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की। अब रोहित शर्मा के बाद हार्दिक कप्तानी के सबसे प्रबल दावेदार बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed