{"_id":"5fd4d23b8ebc3e3eae6ee6b6","slug":"hardik-pandya-reunites-with-son-agastya-write-national-duty-to-father-duty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद बेटे अगस्त्या से मिले हार्दिक पांड्या, गोद में लेकर हाथों से पिला रहे दूध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चार माह बाद बेटे अगस्त्या से मिले हार्दिक पांड्या, गोद में लेकर हाथों से पिला रहे दूध
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या बेटे को गोद में लेकर दूध पिलाते
- फोटो : @hardikpandya7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आखिरकार चार माह बाद अपने बेटे अगस्त्या से मिले। हार्दिक ने अपने बेटे से मिलने की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'राष्ट्रीय कर्तव्य से लेकर पिता के कर्तव्य तक।' इस तस्वीर में हार्दिक अपने बेटे अगस्त्या को गेद में लेकर दूध पिलाते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि पिता बनने के बाद पांड्या का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा था। वो 30 जुलाई को पिता बने थे। इसके बाद वो दो महीने आईपीएल में व्यस्त रहे। फिर इसके बाद पांड्या ऑस्ट्रेलिया चले गए थे, जहां उन्होंने तीन मैचों की वन-डे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज में शामिल हुए थे।
3 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : cricketcomau
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे और टी-20 दोनों सीरीज में पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। कंगारुओं के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत में पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में कुल 78 (16, 42* और 20) रन बनाए। वहीं, वनडे सीरीज में हार्दिक के बल्ले से कुल 210 रन निकले। बता दें कि हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मैच के बाद पांड्या और विराट
- फोटो : ट्विटर @BCCI
मैन ऑफ द सीरीज जीतने के बारे में पूछे जाने पर पांड्या ने कहा था, 'मैं बहुत खुश हूं। यह पुरस्कार पाने का मन दिमाग में नहीं था, लेकिन यह टीम का प्रयास था।' पांड्या ने आगे कहा था, 'मैंने अपने बच्चे को चार महीने से नहीं देखा, इसलिए मैं कुछ समय परिवार के साथ बिताना चाहता हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।