फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya misses 6 sixes in an over slams 68-ball century in Vijay Hazare Trophy against Vidarbha

Vijay Hazare Trophy: हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ दिखाया दम, एक ओवर में जड़े पांच छक्के; खेली शतकीय पारी

Sat, 03 Jan 2026 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Jan 2026 02:25 PM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलने उतरे हार्दिक पांड्या ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने ना सिर्फ शतक लगाया, बल्कि एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाने का कारनामा भी किया।

विज्ञापन
Hardik Pandya misses 6 sixes in an over slams 68-ball century in Vijay Hazare Trophy against Vidarbha
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ अपना दम दिखाया। विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक ने दमदार शतकीय पारी खेली। इतना ही उन्होंने एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। हार्दिक ने इस दौरान अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने  93 गेंदों में 133 रन बनाए। 
विज्ञापन

हार्दिक ने 68 गेंदों पर पूरा किया शतक
बड़ौदा का स्कोर एक समय छह विकेट पर 136 रन था, लेकिन इसके बाद हार्दिक ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में कुल मिलाकर 11 छक्के और आठ चौके लगाए। हार्दिक ने महज 68 गेंदों पर शतक लगाया और टी20 विश्व कप के ठीक पहले बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेल रहे हार्दिक ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। इस तरह से वह अपने 119वें मैच में लिस्ट ए में अपना पहला शतक जमाने में सफल रहे। उनकी इस पारी की मदद से बड़ौदा ने नौ विकेट पर 293 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्थ रेखाडे को बनाया निशाना
हार्दिक ने 39वें ओवर में विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाडे को निशाना बनाया। उन्होंने इस ओवर में कुल 34 रन बटोरे, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने पहली पांच गेंदों पर छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर चौका ही लगा सके। हार्दिक के पास छह गेंदों पर छह लगाने का सुनहरा अवसर था, लेकिन आखिरी गेंद चौका के लिए गई जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए। हार्दिक के दबदबे का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बड़ौदा की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर विष्णु सोलंकी का था जिन्होंने 26 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed