फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya fifty Saves Day For India A against Australia A
WI Inning
86/1 (6.4 ov)
Shimron Hetmyer 22(7)*
Shai Hope 30 (18)
IND elected to bowl

हार्दिक पांड्या की आतिशी पारी ने बचाई भारतीय टीम की 'लाज'

Thu, 15 Sep 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya fifty Saves Day For India A against Australia A
हार्दिक पांड्या (FILE) - फोटो : Getty
महज 11 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद संकट में दिख रही भारतीय टीम के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम की लाज को बचा ली।
विज्ञापन


बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में संकट में दिख रही भारत-ए टीम के लिए पांड्या ने 112 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 150 से पार पहुंचा दिया, लेकिन इस बीच बारिश से पहले खेल को रोक दिया और इसके बाद दिन का आगे का खेल नहीं हो सका। इस तरह से पहले दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 9 विकेट पर 169 रन हो गया था।
विज्ञापन


मैच रोके जाने के समय हार्दिक 79 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि वह वरुण आरोन के साथ क्रीज पर मेहमान टीम की ओर से अंतिम जोड़ी खड़ी थी। भारतीय टीम का नौंवां विकेट गिरने के बाद सिर्फ एक गेंद ही फेंका जा सका। इसके बाद बारिश के कारण खेल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और जैक्सन बर्ड ने 3-3 विकेट झटके। 
Trending Videos

50 रन बनने से पहले ही गिर गए भारतीय टीम के 6 विकेट

Hardik Pandya fifty Saves Day For India A against Australia A
File photo - फोटो : PTI
2 मैचों की गैर अधिकारिक टेस्ट सीरीज में पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मैच में उम्मीद थी कि भारत-ए टीम शानदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के शीर्ष क्रम के 6 विकेट 50 रन बनने से पहले ही गिर गए थे।

46 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद हार्दिक ने जयंत यादव के साथ सातवें विकेट के लिए आतिशी 78 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 28 रन के स्कोर पर जयंत के आउट हो जाने से यह जोड़ी टूट गई।

इसके बाद हार्दिक ने धवल कुलकर्णी के साथ आठवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। कुलकर्णी 11 रन बनाकर आउट हुए। भारत-ए का नौंवां विकेट 169 रन पर गिरा, लेकिन इसके बाद बारिश और खराब रोशनी के कारण आगे का खेल नहीं कराया जा सका।

भारत-ए के कप्तान नमन ओझा महज 19 रन बना सके, जबकि इनके अलावा ओपनर्स अखिल हरवाडेकर (9) और फैज फैजल (0), करुण नायर (1), मनीष पांडे (0) और संजू सैमसन (13) के रूप में भारत का शीर्ष क्रम बल्ले से नाकाम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed