फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya feels surreal to be at world largest cricket stadium 

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे हार्दिक पांड्या, सेल्फी लेकर लिखी ये बात

Fri, 19 Feb 2021 09:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Feb 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya feels surreal to be at world largest cricket stadium 
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से यहां के सरदार पटेल (मोटेरा) स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने सेल्फी ली। इस सेल्फी को उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हूं।' अपने इस ट्वीट में हार्दिक ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी टैग किया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्टेडियम की खासियतें

  • स्टेडियम में 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं।
  • मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है।
  • स्टेडियम में कुल 11 पिच तैयार की गई हैं।
  • स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिच
  • खिलाड़ियों के लिए खास ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं, जिसमें जिम भी है।
  • एकसाथ चार ड्रेसिंग रूम वाला ये दुनिया का पहला स्टेडियम है।
  • इनडोर और आउटडोर प्रैक्टिस का भी इंतजाम है।
  • स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है।

 

आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा

बीसीसीआई ने बीते बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम में कोई खास बदलाव नहीं किया गया। केवल तेज गेंदबाज उमेश यादव अहमदाबाद में टीम से जुड़ेंगें। मगर इसके पहले उनकी फिटनेस जांच की जाएगी। वे शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन शायद वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। शाहबाज नदीम और शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम से मुक्त किया गया है।

फिलहाल 1-1 से बराबरी पर सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।

ऐसी है भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋधिामन साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed