हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल का निलंबन वापस लिया गया, जांच अभी भी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन गुरुवार को तुरंत प्रभाव से हटा दिया। इन दोनों को 'कॉफी विद करन' शो में अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों के कराण निलंबित किया गया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश बुलाया गया था।
सीओए ने नए न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा से परामर्श करने के बाद जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाने का फैसला किया। जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट को लोकपाल नियुक्त करना है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को पांच फरवरी को अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया है।
बीसीसीआई द्वारा जारी सीओए के बयान में कहा गया है, ‘उपरोक्त फैसला न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा की सहमति से लिया गया है। उपरोक्त को देखते हुए 11 जनवरी के निलंबन आदेशों को लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा फैसला लिये जाने तक तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।’
पांड्या के न्यूजीलैंड दौरे के लिए गुरुवार को रवाना होने की संभावना है। वहीं राहुल घरेलू क्रिकेट या भारत 'ए' की तरफ से इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेल सकते हैं।
सीओए ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित करने का फैसला ‘बीसीसीआई के संविधान के नियम 46 के तहत लिया गया जो कि खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है।’
खिलाड़ियों पर से निलंबन हटाने के लिए बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी के खन्ना ने पहले की थी। उनका मानना था कि जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाया जाना चाहिए।
CoA: The matter and decision has been taken with the concurrence of Amicus Curiae, P.S. Narasimha. In view of the above, the suspension orders dated 11.01.2019 is immediately lifted pending appointment and adjudication of the allegations by the BCCI Ombudsman https://t.co/24ydnzzJn7
— ANI (@ANI) January 24, 2019
यहां जानें पूरा मामला
हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बीते दिनों बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में पहुंचे थे। अगर आपने ये एपिसोड नहीं देखा है तो हम आपको बताते हैं। शो के होस्ट करन जौहर ने दोनों क्रिकेटर्स से उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात की।
पांड्या ने अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया। हालांकि वे उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं।
उन्होंने एक वाकया सुनाया, जब वे अपने माता-पिता के साथ एक पार्टी में गए थे। वहां उन्होंने पार्टी में मौजूद लड़कियों के साथ हार्दिक के 'सीन' के बारे में पूछा, जिस पर हार्दिक ने कुछ लड़कियों की ओर इशारा किया और कहा, 'ये वाली, ये वाली और ये वाली'।
शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जररूत है कि वह कैसे मूव कर रही हैं।'