{"_id":"64789b2e6a8efb47f9040cbc","slug":"hardik-pandya-and-ashish-nehra-mistake-reason-for-gujarat-loosing-final-match-sunil-gavaskar-slammed-both-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: कप्तान हार्दिक और कोच नेहरा की एक गलती से फाइनल हारी गुजरात की टीम, गावस्कर बोले- इसकी क्या जरूरत थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: कप्तान हार्दिक और कोच नेहरा की एक गलती से फाइनल हारी गुजरात की टीम, गावस्कर बोले- इसकी क्या जरूरत थी
Thu, 01 Jun 2023 06:50 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:50 PM IST
सार
आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात की टीम आखिरी दो गेंदों में हार गई। जडेजा ने इन दो गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि इसी ओवर की शुरुआती चार गेंदों में सिर्फ तीन रन बने थे। इसके लिए सुनील गावस्कर ने हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी गई है, लेकिन फैंस और पूर्व क्रिकेटर अभी भी इस टूर्नामेंट के खुमार में डूबे हुए हैं। सभी इस टूर्नामेंट से जुड़ी अच्छी और बुरी यादों पर बात कर रहे हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच आशीष नेहरा की गलती के चलते गुजरात को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। गावस्कर ने यह बात मैच के आखिरी ओवर के संदर्भ में कही है। इस ओवर की आखिरी दो गेंद में चेन्नई ने 10 रन बनाकर जीत हासिल की।
मैच में क्या हुआ था?
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने 96 रन की पारी खेली थी। वहीं, साहा ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू होने के तीन गेंद बाद ही बारिश आ गई और जब खेल दूसरी बार शुरू हुआ तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई के सामने 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य था। ऐसे में कॉन्वे और ऋतुराज ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों एक ही ओवर में आउट हुए, लेकिन शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई को मैच में बनाए रखा। अंत में रायुडू ने अच्छी पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
मोहित शर्मा ने एक ही ओवर में रायुडू और धोनी को आउट कर गुजरात को मैच में वापस ला दिया। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और मोहित शर्मा ने शुरुआती चार गेंद में सिर्फ तीन रन दिए। इसके बाद कोच आशीष नेहरा ने मोहित के पास पानी भिजवाया और उसके साथ कुछ संदेश भी था। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी उनसे कुछ बात की। इसके बाद मोहित की अगली गेंद पर छक्का लगा और आखिरी गेंद पर जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को पांच विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन
गावस्कर क्या बोले?
सुनील गावस्कर ने इस मैच के बारे में बात करते हुए कहा "उन्होंने पहली 3-4 गेंदों को बिल्कुल शानदार ढंग से फेंका था। फिर, किसी अजीब कारण से, उनके लिए कुछ पानी भेजा गया। ओवर के बीच में, उनके लिए कुछ ड्रिंक भेजा गया। फिर हार्दिक पांड्या आए और उनसे बात की। आप जानते हैं कि जब एक गेंदबाज उस लय में होता है और वह मानसिक रूप से भी तैयार होता है, तो किसी को उससे कुछ नहीं कहना चाहिए था। हो सकता है कि दूर से, वे सिर्फ 'अच्छी गेंदबाजी' कह सकते थे। उनके पास जाकर, उनसे बात करना, मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना सही था क्योंकि अचानक, वह इधर-उधर देख रहा था। तब तक, वह केंद्रित था और मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जो किया वह सही था। क्योंकि उसके बाद, वह रनों के लिए गया।"
मोहित शर्मा ने भी मैच के बाद बताया था कि वह अंतिम ओवर करने के बाद उन्हें रात भर नींद नहीं आई थी। वह सोच रहे थे कि आखिरी दो गेंदों में वह ऐसा क्या कर सकते थे, जिससे उनकी टीम मैच जीत जाती।