{"_id":"dd652e64-8ba6-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"harbhajan-unlikely-to-be-included-in-team-for-third-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में भज्जी का शिकार करेंगे धोनी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहाली में भज्जी का शिकार करेंगे धोनी?
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में होने वाले तीसरे टेस्ट में हरभजन सिंह को अंतिम ग्यारह से बाहर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
टीवी चैनलों के मुताबिक कोच डंकन फ्लेचर ने दो दिन पहले ही हरभजन सिंह को बता दिया था कि मोहाली टेस्ट के लिए उनका चयन निश्चित नहीं है। मोहाली टेस्ट के लिए अंतिम ग्यारह का फैसला मैच के दिन यानी 14 मार्च को किया जाएगा।
साथ ही कोच ने इस बात के भी संकेत दिए थे कि हरभजन को मोहाली टेस्ट में 12वें खिला़ड़ी के तौर पर टीम में रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में 101 टेस्ट खेल चुके भज्जी अपने होमग्राउंड पर खिलाड़ियों को पानी पहुंचाते दिखेंगे।
विज्ञापन
भज्जी पर भारी पड़ेंगे ओझा
इसके अलावा कप्तान धोनी ने हैदराबाद टेस्ट के बाद कहा था कि उनकी पूरी कोशिश होती है कि टीम में मौजूद सभी खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके मिले। इस आधार पर कहा जा सकता है कि मोहाली टेस्ट में हरभजन सिंह की जगह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे प्रज्ञान ओझा को अंतिम ग्यारह में मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हरभजन केवल पांच विकेट ले पाए थे। जबकि प्रज्ञान ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 20 विकेट झटके थे।
इस प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में उन्हें मौका नहीं देने के चलते लगातार सवाल उठ रहे हैं।
मालूम हो कि दो टेस्ट के बाद वीरेंद्र सहवाग को टीम से बाहर करने पर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया था।
मोहाली की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार है। ऐसे में अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि टीम इंडिया दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज के फॉर्मेट को अपना सकती है। ऐसी स्थिति में हरभजन सिंह को बाहर बिठाकर किसी एक तेज गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है।
सचिन शरण में भज्जी
मंगलवार को अभ्यास के दौरान हरभजन काफी बुझे-बुझे दिखे। गौर करने वाली बात यह भी रही कि अभ्यास के दौरान धोनी काफी देर तक रविंद्र जडेजा की गेंदों पर अभ्यास करते दिखे।
जबकि इससे पहले चेन्नई और कोलकाता में अभ्यास के दौरान धोनी और हरभजन कई मौकों पर साथ-साथ देखे गए थे। हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले हरभजन की गेंद पर धोनी दिन भर अभ्यास करते दिखे थे।
हरभजन को खाली देखकर टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बुलाकर उनकी गेंदों पर अभ्यास किया। साथ ही सचिन ने भज्जी को स्पिन के कुछ टिप्स देते भी दिखे।