फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singhs debut film Friendship release new poster on his birthday

भज्जी बने अभिनेता: बर्थडे पर फिल्म 'फ्रेंडशिप' का पोस्टर जारी, निभाएंगे लीड रोल

Sat, 03 Jul 2021 10:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Jul 2021 10:30 PM IST
सार

हरभजन इससे पहले 'मुझसे शादी करोगी, 'भज्जी इन प्रॉब्लम' और 'सेकंड हैंड हस्बैंड' में मेहमान भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Harbhajan Singhs debut film Friendship release new poster on his birthday
हरभजन सिंह - फोटो : social media

विस्तार

क्रिकेटर हरभजन सिंह तमिल फिल्म 'फ्रेंडशिप' से अभिनय की पारी की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को उनके 41वें जन्मदिन पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म में दक्षिण भारत के कलाकार अर्जुन, लोसलिया मारियानेसन और सतीश ने भी अभिनय किया है। जॉन पॉल राज और शाम सूर्या ने फिल्म का निर्देशन किया है। किरण रेड्डी मंडाडी और राम मद्दुकुरी इसके निर्माता हैं। 'फ्रेंडशिप' इस साल हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन


हरभजन इससे पहले 'मुझसे शादी करोगी, 'भज्जी इन प्रॉब्लम' और 'सेकंड हैंड हस्बैंड' में मेहमान भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं और अब भज्जी इस फिल्म में एक मेकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र की भूमिका में दिखेंगे। टफेंड स्टूडियोज लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैच खेले हैं और 417 विकेट लिए हैं। सिंह ने 236 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 269 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed