{"_id":"6178995c259b7f6b5d09150f","slug":"harbhajan-singh-vs-mohammad-amir-twitter-battle-turns-ugly-harbhajan-reminds-amir-of-spot-fixing-scandal-t20-world-cup-ind-vs-pakistan-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरभजन vs आमिर: जीत पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने भज्जी को ट्रोल किया, जवाब में भारतीय स्पिनर ने स्पॉट फिक्सिंग की याद दिलाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन vs आमिर: जीत पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने भज्जी को ट्रोल किया, जवाब में भारतीय स्पिनर ने स्पॉट फिक्सिंग की याद दिलाई
Wed, 27 Oct 2021 05:42 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:42 AM IST
सार
हरभजन और आमिर के बीच मंगलवार रात जमकर ट्विटर पर वार-पलटवार देखने को मिला। आमिर जहां लगातार हरभजन पर तंज कस रहे थे तो वहीं भज्जी ने आमिर को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
हरभजन सिंह बनाम मोहम्मद आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खत्म हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर से अब जीत का नशा नहीं उतरा है। पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी बद्तमीजी से बाज नहीं आ रहे हैं और वह भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ माजरा भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बीच देखने को मिला।
हरभजन और आमिर के बीच मंगलवार रात जमकर ट्विटर पर वार-पलटवार देखने को मिला। आमिर जहां लगातार हरभजन पर तंज कस रहे थे तो वहीं भज्जी ने आमिर को मुंहतोड़ जवाब दिया। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुआ ये पूरा मामला।

हरभजन सिंह बनाम मोहम्मद आमिर ट्विटर
- फोटो : सोशल मीडिया
वॉकओवर वाले मजाक पर भड़के आमिर
दरअसल, पहली बार भारत को विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी। मैच से पहले हरभजन ने मजाक करते हुए कहा था कि विश्व कप में भारत को पाकिस्तान को वॉतओवर देना चाहिए, क्योंकि पाक टीम विश्व कप में भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इसके बाद पाक टीम जीत गई और जीत के नशे में चूर आमिर ने हरभजन पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- ''मैं जानना चाह रहा था कि हरभजन पाजी ने अपना टीवी तो नहीं तोड़ा?''

''सिक्स की लैंडिंग से टीवी तो नहीं टूटा?''
इस ट्वीट का जवाब देते हुए हरभजन ने 19 जून 2010 को दांबुला में खेल गए एशिया कप के चौथे मैच का वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ''अब तुम भी बोलोगे मोहम्मद आमिर। इस सिक्स की लैंडिंग तुम्हारे घर के टीवी पर तो नहीं हुई थी? कोई नहीं होता है अंत में यह सिर्फ एक खेल ही है जैसा कि आपने कहा।''
अफरीदी के छक्के से हरभजन को चिढ़ाया
भज्जी के ट्वीट के बाद आमिर ने भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में आमिर ने लिखा, ''मैं थोड़ा बिजी था हरभजन सिंह। आपकी गेंदबाजी देख रहा था। जब लाला (शाहिद अफरीदी) ने आपके चार गेंदों पर चार छक्के लगाए थे। क्रिकेट है, लग सकता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ये थोड़ा ज्यादा हो गया।''

हरभजन ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब
जब आमिर ने अपनी सीमाएं लांघी तो हरभजन भड़क गए और उन्होंने आमिर को मैच फिक्सिंग वाले मामले की याद दिलाई। भज्जी ने आमिर को जवाब देते हुए लिखा- ''लॉर्ड्स में नो बॉल कैसे हो गया था? कितना लिया किसने दिया? टेस्ट क्रिकेट है नो बॉल कैसे हो सकता है? इस खूबसूरत खेल को बदनाम करने के लिए आप पर शर्म आती है।''
आमिर ने पार की बेशर्मी की हद
आमिर इतने पे नहीं माने और उन्होंने इसके बाद फिर से ट्वीट किया और लिखा-''भागो भागो लाला (शाहिद अफरीदी) आया।'' हरभजन भी यहीं नहीं रुके उन्होंने भी जवाब देते हुए ट्वीट किया- ''आप जैसे लोगों के लिए मोहम्मद आमिर, केवल पैसा, पैसा, पैसा, पैसा...ना इज्जत न कुछ और सिर्फ पैसा...बताओगे नहीं अपने देश वालो को और समर्थकों को कितना मिला था...दफा हो जाओ...इस खेल का अपमान करने के लिए मुझे आप जैसे लोगों से बात करने में भी घिन आती है।

आमिर ने फिर की गलत बयानबाजी
इसके बाद आमिर ने हरभजन को टैग कर लिखा- ''बड़े ही ढीठ हो...मेरे अतीत के बारे में बात करने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि तुमको और तुम्हारी टीम को तीन दिन पहले मुंह की खानी पड़ी। साथ ही आपके गलत बॉलिंग एक्शन का क्या? अब निकलो और हमको विश्व कप जीतता हुआ देखो। वॉक ओवर तो नहीं मिला...जाओ पार्क में वॉक करो तुम बेहतर महसूस करोगे।
हरभजन ने आमिर को छक्के की याद दिलाई
इसके बाद हरभजन ने 2010 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने आमिर की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को मैच जिताया था। इसी मैच में गौतम गंभीर और कामरान अकमल भिड़े थे। भज्जी ने ट्वीट में लिखा- ''फिक्सर को सिक्सर.. आउट ऑफ द पार्क...मोहम्मद आमिर...चल दफा हो जा। इसके बाद आमिर गुड नाइट कहकर निकलते बने।

आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप
2010 में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने कई नो बॉल फेंके थे। जांच में इसकी पुष्टि भी हुई थी। फिर उनपर पांच साल का प्रतिबंध भी लगा था। आमिर ने बाद में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। हालांकि, पिछले साल पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट से झगड़े के बाद आमिर ने संन्यास ले लिया था।