फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh told Rohit Sharma as his favorite batsman not Virat Kohli named Jasprit Bumrah as top bowler

Harbhajan's favourite player: कोहली नहीं हैं हरभजन के फेवरेट बल्लेबाज, जानिए टर्बनेटर ने किसे बताया पसंदीदा

Thu, 27 Jan 2022 07:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 27 Jan 2022 07:31 PM IST
सार

हरभजन सिंह ने पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे लंबे समय तक भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ खेले। कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन वे हरभजन के पसंदीदा बल्लेबाज नहीं हैं।

विज्ञापन
Harbhajan Singh told Rohit Sharma as his favorite batsman not Virat Kohli named Jasprit Bumrah as top bowler
विराट कोहली और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वे लंबे समय तक भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ खेले। कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन वे हरभजन के पसंदीदा बल्लेबाज नहीं हैं। टर्बनेटर के नाम से मशहूर इस पूर्व स्पिनर ने भारतीय टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा को अपना फेवरेट बताया है।
विज्ञापन


हरभजन ने स्पोर्ट्स टुडे को दिए इंटरव्यू में अपने पसंदीदा बल्लेबाज और गेंदबाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "पसंदीदा बल्लेबाजरोहित शर्मा हैं। वे जब टी20, वनडे या टेस्ट में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो अविश्वसनीय लगते हैं। रोहित के पास शॉट खेलने के लिए पर्याप्त समय होता है। इससे उनकी बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाती है।"
विज्ञापन


हरभजन ने कहा, "विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अन्य लोगों के लिए पूरे सम्मान के साथ मुझे लगता है कि रोहित शायद विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। कोहली और राहुल भी उतने अच्छे हैं, लेकिन जब रोहित खेलते हैं, तो वह पूरी तरह से अलग स्तर पर होते हैं। इसलिए रोहित मेरा पसंदीदा बल्लेबाज है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन ने बुमराह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया है। उन्होंने कहा, "गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह सबसे अलग है। हम टी20, वनडे या टेस्ट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह शीर्ष गेंदबाज हैं। रोहित और बुमराह मेरे दो पसंदीदा खिलाड़ी हैं।" इस बीच, रोहित चोट के बाद वापस आ गए हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार (27 जनवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए  18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। रोहित पहली बार वनडे में पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर उतरेंगे। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 0-3 से हार गई थी। अब रोहित अपनी कप्तानी में टीम को जीत की पटरी पर लाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed