फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   harbhajan singh talks about indian t20 world cup 2024 squad said 4 spinners are too much

T20 WC: हरभजन सिंह ने उजागर की विश्व कप स्क्वॉड की कमी, बताया एक अन्य पेसर की खलेगी कमी, रिंकू पर भी की चर्चा

Tue, 21 May 2024 10:28 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 21 May 2024 10:28 AM IST
सार

टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या उपकप्तानी करते दिखेंगे।

विज्ञापन
harbhajan singh talks about indian t20 world cup 2024 squad said 4 spinners are too much
हरभजन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड पर चर्चा की। उनका मानना है कि टीम में चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया जाना चाहिए थे। इस दौरान उन्होंने चार स्पिनर्स को मौका देने पर भी सवाल उठाए हैं। भज्जी ने कहा कि चार स्पिनर बहुत ज्यादा हैं, तीन ही काफी थे। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या उपकप्तानी करते दिखेंगे। टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिला मौका?
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार रिंकू सिंह को मौका नहीं दिया। इस पर भज्जी ने चर्चा की। उन्होंने कहा, "टीम कुल मिलाकर अच्छी है, लेकिन मुझे लगता है कि टीम में एक तेज गेंदबाज कम है और रिंकू सिंह को शामिल किया जाना चाहिए था। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो 20 गेंदों में 60 रन बनाकर भारत को जीत दिला सकते हैं। चार स्पिनर बहुत ज्यादा हैं, तीन ही काफी थे। एक मैच में चार स्पिनर कभी भी एक साथ नहीं खेलेंगे। अब जब टीम का चयन हो गया है तो मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कप वापस लाओ।"

पंत-सैमसन को मिला मौका
टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं। इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल हैं। वहीं, केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया है। राहुल पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के हिस्सा थे। पूर्व गेंदबाज ने कहा, "ऋषभ पंत आईपीएल में अच्छा खेल रहे थे। चोट से बाहर आने के बाद वह फिट दिख रहे थे, उनकी विकेटकीपिंग अच्छी थी। बल्लेबाजी भी अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में नहीं थी लेकिन अच्छी थी। इसलिए मुझे लगता है कि यह फैसला ठीक है। लेकिन संजू सैमसन बहुत अच्छा खेल रहे हैं। इसलिए मैं चाहूंगा कि संजू सैमसन को पहले मौका दिया जाए क्योंकि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं...यह देखकर अच्छा लग रहा है कि ऋषभ पंत वापस आ गए हैं। मुझे उम्मीद है कि ऋषभ पंत भारत के लिए अच्छा खेलेंगे और कुछ खास करेंगे।"

पांच जून को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नसऊ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर नौ जून को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 12 जून को भारत को यूएसए और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलना है। 
भज्जी ने कहा, "कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह टूर्नामेंट कैसा है, इसे जीतना आसान नहीं है, खासकर विश्व कप। मुख्य टूर्नामेंट कैरेबियन में शुरू होगा लेकिन उससे पहले, पाकिस्तान के साथ हमारा खेल भारत के लिए गति निर्धारित करेगा... मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत वह मैच जीतेंगे क्योंकि हमारा रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और हमारी टीम भी उनसे काफी बेहतर है लेकिन असली टूर्नामेंट कैरेबियन में शुरू होगा जहां हमारे सभी मैच ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे, फिर वहां प्रतिस्पर्धा होगी। देखना दिलचस्प है।"

पांड्या की कप्तानी पर भज्जी ने की चर्चा
आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव देखने को मिला। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया। उनकी अगुवाई में एमआई कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। अब हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या के आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "मैंने 10 साल तक मुंबई इंडियंस के साथ खेला है। टीम प्रबंधन बहुत अच्छा है लेकिन इस फैसले ने उन्हें उल्टा कर दिया। हार्दिक पंड्या को बनाते समय प्रबंधन भविष्य के बारे में सोच रहा था।" कप्तान लेकिन यह टीम के साथ सेट नहीं था, जब टीम खेल रही थी तो ऐसा लग रहा था कि कप्तान अलग खेल रहा था और मुझे लगता है कि (पंड्या को कप्तान बनाने का) समय सही नहीं था एक साल बाद किया जा सकता था। इसमें हार्दिक पंड्या की गलती नहीं है क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के कप्तान भी थे और सीनियर खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि टीम एकजुट है और वैसी ही बनी रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed