फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh statement on his Snub From MS Dhoni Led Indian Cricket Team; bhajji said he Didn't Get Any Answer from Team management

Harbhajan Retirement: धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर भज्जी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

Fri, 31 Dec 2021 07:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Dec 2021 07:34 PM IST
सार

हरभजन से यह पूछे जाने पर कि क्या उनके और धोनी के बीच इस मामले पर बातचीत हुई थी? भज्जी ने जवाब देते हुए कहा कि एक समय के बाद उन्होंने किसी से भी कुछ भी पूछना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Harbhajan Singh statement on his Snub From MS Dhoni Led Indian Cricket Team; bhajji said he Didn't Get Any Answer from Team management
हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वे पिछले पांच साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे और आखिरकार संन्यास का एलान कर दिया। संन्यास के वक्त तो उन्होंने कुछ खास नहीं कहा, लेकिन शुक्रवार को भज्जी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम से ड्रॉप किए जाने का कोई कारण नहीं बताया था। 
विज्ञापन


हरभजन ने 2016 में खेला आखिरी मैच
हरभजन ने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान यह बात कही। 2016 में भज्जी ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब धोनी सीमित ओवर के क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान थे। इसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिला। भज्जी ने संन्यास के वक्त इस पर बयान भी दिया था कि बाकी क्रिकेटरों की तरह उन्हें भी एक फेयरवेल मैच की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 
विज्ञापन


धोनी को लेकर क्या बोले हरभजन?
हरभजन से यह पूछे जाने पर कि क्या उनके और धोनी के बीच इस मामले पर बातचीत हुई थी? भज्जी ने जवाब देते हुए कहा कि एक समय के बाद उन्होंने किसी से भी कुछ भी पूछना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा- शुरू में मैं जवाब मांगता था, लेकिन कुछ समय बाद मैंने यह छोड़ दिया था। मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है और कौन इसके पीछे है, इस बारे में किसी से पूछना सही नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'विश्व कप के बाद से शुरू हुआ ड्रामा'
हरभजन ने कहा- अगर कोई आपको बताना नहीं चाहता कि ये क्यों हो रहा है, तो पूछने में कोई फायदा नहीं है। उस मामले को वहीं छोड़ देना चाहिए। जो मेरे कंट्रोल में है, मैं बस उसे ही कंट्रोल कर सकता हूं। जो मेरे नियंत्रण में नहीं है, उसकी ओर मैं ध्यान भी नहीं देता। मेरे साथ यही हुआ। पिछले कुछ सालों में मौका नहीं मिलने पर भज्जी ने कहा कि इसकी शुरुआत 2011 या 2012 से हो गई थी, जब हमने विश्व कप जीता था।
हरभजन सिंह का करियर
'8-9 साल और क्रिकेट खेल सकता था'
उन्होंने कहा- विश्व कप के बाद वो टीम कभी साथ नहीं खेली। यह चौंका देने वाली घटना थी कि जो टीम विश्व कप जीत चुकी है, आप उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं। जब मैंने टेस्ट में 400 विकेट पूरे किए उस वक्त मैं 31 साल का था। मुझे महसूस होता है कि उसके बाद 8-9 साल में मैं कम से कम 100 विकेट ले चुका होता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और मैं एक भी मैच नहीं खेल पाया और न ही मेरा टीम में चयन हुआ।

'अभी तक हैरान हूं कि क्यों बाहर किया गया'
हरभजन ने कहा कि कैसे 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज को टीम से बाहर कर दिया जाता है, यह एक हैरान करने वाली बात है। इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, अब भी मुझको इस बात की हैरानी है कि ऐसा क्या हुआ था? किसे मेरे टीम में रहने से दिक्कत थी। इस बारे में मैं अब भी सोचता हूं। 


टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर
हरभजन सिंह भारत के दूसरे स्पिनर हैं, जिन्होंने टेस्ट में 400 से ज्यादा विकेट लिए थे। उनसे पहले अनिल कुंबले ने यह करनामा किया था। भज्जी ने अपने 103 टेस्ट मैच के करियर में 417 विकेट लिए थे। वहीं 236 वनडे में उनके नाम 269 विकेट रहे थे। उनकी इकोनॉमी भी 4.31 की रही थी। वहीं 28 टी-20 मैच में भज्जी ने 25 विकेट झटके। आईपीएल में हरभजन ने 163 मैच खेलकर 150 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed