ये क्या बोल गए हरभजन सिंह: जरनैल सिंह भिंडरावाले को 'शहीद' बताने पर बुरे फंसे भज्जी ,यूजर्स ने की FIR दर्ज करने की मांग
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर के अंदर मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले पर हरभजन सिंह बयान देकर फंस गए हैं। लोगों ने उनकी इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई और वापस लेने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने इंस्टा पर जनरैल सिंह की तस्वीर को प्रमुखता से दिखाया है। इसको लेकर लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। लोगों ने उनसे बयान वापस लेने की मांग की है। ट्विटर पर अनामिका यादव नाम की एक लड़की ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के बयान को लेकर बीसीसीआई को तत्काल प्रभाव से उनपर कार्रवाई करनी चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
#HarbhajanSingh
— Anamika Yadav (@yanamika822) June 7, 2021
He should be disqualified from further bcci job and fir should be filed agains him
Take back all his award given by government of India
इसके अलावा भारत भक्त नाम के यूजर्स ने लिखा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब विश्वकप में भारत की जीत हुई थी तब आप तिरंगा के लिए रोए थे, और अभी आप ऐसे व्यक्ति की महिमामंडन कर रहे हो जो देशद्रोही था। आपने अपना सम्मान खो दिया। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि हरभजन सिंह की ओर से इस पर अभी कोई सफाई नहीं दी गई है। लोग उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
I am confused @harbhajan_singh , you cried on winning WC holding tricolor....now you are glorifying someone who does not wanted that....you have lost all respect #HarbhajanSingh
— Bharat 🇮🇳 Bhakth (@Bharat_Bhakth) June 7, 2021
1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार को दिया गया था अंजाम
बता दें कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उस वक्त देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाने का निर्देश दिया था। ऑपरेशन ब्लू स्टार एक जून से 8 जून 1984 तक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में चलाया गया था। इस ऑपरेशन में जरनैल सिंह भिंडरावाले की मौत हो गई थी। यह भारतीय सेना की ओर से किया गया एक बड़ा मिशन था।