फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh feels he can make a comeback in team india for t20 cricket

भज्जी ने फिर ठोकी ताल, कहा- मैं टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार

Tue, 26 May 2020 12:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 May 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh feels he can make a comeback in team india for t20 cricket
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने आखिरी बार देश के लिए चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इसके बाद वे फिर कभी टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए हालांकि उन्हें अभी भी भरोसा है कि वे भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट खेल सकते हैं।

विज्ञापन


जुलाई में 40 साल के होने वाले हरभजन सिंह ने कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के साथ टी-20 प्रारूप में खेलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'वह आईपीएल में खेल रहे हैं और इसलिए देश के लिए भी टी-20 खेल सकते हैं। आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेल चुके और चेन्नई का हिस्सा हरभजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने इस नामी और चर्चित टी-20 लीग में करीब सात की इकॉनमी से अभी तक 150 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन


हरभजन ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 2016 में एशिया कप में खेला था। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने हरभजन के हवाले से लिखा है, ‘मैं तैयार हूं। अगर मैं आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं, जो छोटे मैदानों की वजह से गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल है और दुनिया के सभी बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं। उनके खिलाफ गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है। अगर आप उनके खिलाफ आईपीएल में अच्छा कर सकते हो तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा कर सकते हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के इस अनुभवी गेंदबाज ने कहा कि वह इस बात से काफी दुखी हैं कि आईपीएल में अच्छा करने के बावजूद भी चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वे लोग मेरी तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं काफी बूढ़ा हो चुका हूं। साथ ही मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहा। बीते चार-पांच साल में उन्होंने मेरी तरफ देखा भी नहीं है जबकि मैं आईपीएल में काफी अच्छा कर रहा हूं, विकेट ले रहा हूं और मेरे साथ मेरे रिकॉर्ड हैं।’
 
इसके बाद भी हरभजन को उम्मीद है कि वे अभी भी टीम इंडिया की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed