{"_id":"59f1a7ed4f1c1bd1538b93d6","slug":"harbhajan-gives-financial-assist-to-girl-at-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरभजन सिंह ने अस्पताल में भर्ती मासूम को दी आर्थिक मदद ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन सिंह ने अस्पताल में भर्ती मासूम को दी आर्थिक मदद
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
harbhajan
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर सक्रिय रहते हैं। कमजोर और असहाय लोगों की वह काफी मदद करते हैं। सोशल मीडिया में भी वह काफी एक्टिव रहते हैं। हरभजन ने अस्पताल में भर्ती एक बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक मदद की है।
सोशल मीडिया ट्वीटर में खालसा एआईडी नाम के अकाउंट से 4 साल की काव्या नामक लड़की की तस्वीर अपलोड की गई। उसमें जानकारी दी गई कि यह बच्ची दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। सोशल मीडिया में कहा गया कि काव्या मस्तिष्क की सूजन की बीमारी से ग्रस्त है। जिसके इलाज के लिए 4600 डॉलर की मदद चाहिए।
हरभजन ने ट्वीटर में जैसे ही इसे पढ़ा, तुरंत बच्ची की मदद को आगे आए। हरभजन ने लिखा कि मुझे ये बताइए कि मैं किसी भी तरह इस बच्ची की मदद कर सकूं। मुझे इलाज के लिए पैसे देने दीजिए। मुझे सारी जानकारी उपलब्ध कराइए।
विज्ञापन
बाद में जानकारी मिली तो हरभजन दिल्ली के अस्पताल में पहुंचे और बच्ची से मिलकर उसकी मदद की। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि काव्या हमारी बच्ची है। भगवान उसको जरूर बचाएगा। हम बस अपना फर्ज निभा रहे हैं।

Plz let me know if I can be a help to this baby in any manner.. let me pay for her treatment.. plz provide me her details🙏🙏🙏 https://t.co/EPWazVyoGk
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 23, 2017
बाद में जानकारी मिली तो हरभजन दिल्ली के अस्पताल में पहुंचे और बच्ची से मिलकर उसकी मदद की। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि काव्या हमारी बच्ची है। भगवान उसको जरूर बचाएगा। हम बस अपना फर्ज निभा रहे हैं।
Kavya is our daughter.. waheguru will protect her..we r just doing our duty..satnam waheguru 🙏🙏🙏.. https://t.co/R9fWR66oTc
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 25, 2017