फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Happy birthday Yuvraj Singh former Team India crickter Always wore the number 12 jersey on the cricket field such was his fantastic cricket career

B'Day Special: बर्थडे ब्वॉय युवराज सिंह ने मैदान पर हमेशा पहनी 12 नंबर की जर्सी, ऐसा रहा उनका क्रिकेट करियर

Sun, 12 Dec 2021 09:42 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 12 Dec 2021 09:42 AM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह अपने क्रिकेट करियर में मैच विजेता के रूप में जाने गए। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन
Happy birthday Yuvraj Singh former Team India crickter Always wore the number 12 jersey on the cricket field such was his fantastic cricket career
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन के 40 साल पूरे कर लिए। 12 दिसंबर 1981 को युवराज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। क्रिकेट मैदान पर युवराज हमेशा मैच विजेता के रूप में जाने गए। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में भारत को ऐसे दर्जनों मैच जिताए जिनमें टीम इंडिया की हार नजर आ रही थी। वह दो बार भारत की विश्व विजेता क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे। भारत को साल 2011 क्रिकेट विश्व कप जिताने में युवराज अहम योगदान रहा। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन


युवराज का 12 से कनेक्शन

युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर में हमेशा 12 नंबर की जर्सी पहनी। यह नंबर उनके लिए लकी रहा। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। यह देखते हुए कि उनका जन्म 12वें महीने 12 दिसंबर को हुआ था। विशेष रूप से उनका जन्म ठीक 12 बजे हुआ था। इससे बढ़कर और क्या हो सकता है कि चंडीगढ़ के जिस हॉस्पिटल में उनका जन्म हुआ वह सेक्टर 12 में ही था। 
विज्ञापन


यह करिश्मा करने वाले पहले बल्लेबाज

युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज लगाया गया अर्धशतक आज भी उनके नाम है। उन्होंने 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे पहले एक ओवर में छह छक्के लगाने का करिश्मा किया। साल 2007 टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इस पोजिशन पर बैटिंग करते हुए उन्होंने सात शतक लगाए। इसके अलावा वह इकलौते क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईसीसी स्तर के सात टूर्नामेंट के फाइनल में खेले। इसके अलावा कई बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज सिंह का क्रिकेट करियर

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले जिसमें 1900 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वनडे में युवराज का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने भारत के लिए 304 एकदिवसीय मैच खेले जिनमें 8701 रन बनाने में सफल रहे। वनडे युवी ने 14 शतक और 52 अर्धशतक जड़े। एकदिवसीय में उनका सर्वोच्च स्कोर 150 रन रहा। इतना ही नहीं उन्होंने 58 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिसमें 1177 रन बनाए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन नाबाद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed