फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   happy birthday rudra pratap singh

यूपी के लाल आरपी सिंह को दें जन्मदिन की बधाई

Thu, 06 Dec 2012 11:13 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Dec 2012 11:13 AM IST
विज्ञापन
happy birthday rudra pratap singh

भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप दिलाने में अहम योगदान देने वाले तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह गुरुवार को 27 साल के हो गए। आरपी सिंह का जन्म 6 दिसंबर 1985 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ था। बेहद साधारण एक्शन के साथ बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले आरपी सिंह ने कई अहम मैचों में भारत को बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।

विज्ञापन


साल 2004 में बांग्लादेश में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर आरपी सिंह ने क्रिकेट एक्सपर्ट का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस टूर्नामेंट में आरपी ने मैच के आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया साथ ही 24.75 की औसत से आठ विकेट भी झटके। इसी साल आरपी ने रणजी मैचों में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए 34 विकेट झटके और भारतीय चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया। इन प्रदर्शनों के ईनाम स्वरूप आरपी को 2005 में जिम्बाब्वे दौर के लिए भारतीय टीम में सलेक्ट कर लिया गया।
विज्ञापन


भारतीय टीम में आते ही आरपी सिंह ने कई अहम मौकों पर विकेट झटककर टीम इंडिया के ट्रंपकार्ड बन गए। आरपी की अंदर आती गेंदें दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए काफी घातक सिद्घ होती है। इस खिलाड़ी की इन गेंदों पर दिग्गज रिकी पोंटिंग काफी असहज देखे जाते थे। बाएं हाथ का यह गेंदबाज गेंदों को अंदर और बाहर दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए जाना जाता है। आरपी की प्रतिभा का विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी प्रशंसा कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपी के यादगार लम्हे
आरपी सिंह ने पहला एक दिवसीय मैच 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। इस मैच में उन्होंने दो विकेट झटके थे। वहीं 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ पदापर्ण टेस्ट मैच की पहली पारी में चार और दूसरी में एक विकेट झटके थे। 2007 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के दौरे में भी आरपी ने खूब वाहवाही लूटी थी। इसी दौरे में आरपी ने क्रिकेट के मक्का लॉडर्स पर एक पारी में पांच विकेट लिए थे। इसके अलावा 2007 में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनाने में आरपी की अहम भूमिका रही थी। इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में आरपी ने चार विकेट विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

अंर्तराष्ट्रीय करियर

आरपी सिंह ने 14 टेस्ट मैचों में लगभग 42 की औसत से 40 विकेट लिए हैं। 58 एकदिवसीय मैचों में करीब 33 की औसत से 69 विकेट लिए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में आरपी सिंह खासे कारगर रहे हैं। उन्होंने 10 टी20 मैचों में 15 की औसत से 15 विकेट लिए हैं। इसके अलावा आरपी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी कारगर गेंदबाजी की है।


प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के चलते यूपी का यह गेंदबाज अगस्त 2011 के बाद से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाया है। भारत के इंग्लैंड दौरे के बीच में जहीर खान के घायल होने के कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया लेकिन वे सफल नहीं हुए। आरपी सिंह ने पिछले महीने अपनी मित्र दिव्यांशी पोपट संग शादी रचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed