फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hanuma vihari smash century against vidarbha on day first of irani cup 2019

इरानी कप: हनुमा विहारी का शतक, पहले दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने बनाए 330 रन

Tue, 12 Feb 2019 11:48 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 12 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hanuma vihari smash century against vidarbha on day first of irani cup 2019
हनुमा विहारी

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल केवल पांच रन से शतक से चूक गए लेकिन भारतीय टेस्ट टीम के उनके साथी हनुमा विहारी सैकड़ा जड़ने में सफल रहे जिससे रेस्ट ऑफ इंडिया ने रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ ईरानी कप मैच के पहले दिन मंगलवार को यहां अपनी पहली पारी में 330 रन बनाए।

विज्ञापन


सभी की निगाहें भारतीय टेस्ट टीम के तीन सदस्यों रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान अंजिक्य रहाणे, अग्रवाल और विहारी पर टिकी थी। रहाणे के पास यहां अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिये अपना दावा पेश करने का मौका था लेकिन वह केवल 13 रन ही बना पाए।
विज्ञापन


अग्रवाल ने हालांकि 95 रन की आकर्षक पारी खेली जबकि विहारी ने 114 रन बनाए जिससे रेस्ट ऑफ इंडिया बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। अग्रवाल और विहारी दोनों ही विश्व कप टीम में जगह बनाने के दावेदार नहीं हैं लेकिन रहाणे रिजर्व ओपनर की दौड़ में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहला सत्र अग्रवाल के नाम रहा जिन्होंने उमेश यादव के बिना खेल रहे विदर्भ के आक्रमण पर अच्छा दबदबा बनाया। अग्रवाल के आउट होने के बाद विहारी ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। अनमोलप्रीत सिंह (15) के जल्दी आउट होने के बाद अग्रवाल और विहारी ने दूसरे विकेट के लिये 125 रन जोड़े। अग्रवाल ने अपनी पारी में 134 गेंदें खेली तथा दस चौके और तीन छक्के लगाये।

विदर्भ ने दूसरे सत्र में अच्छी वापसी की। उसने इस दौरान चार विकेट लिये। अग्रवाल ने यश ठाकुर पर सही तरह से कवर ड्राइव नहीं कर पाए और आसान कैच दे बैठे। रहाणे (13) ने आदित्य सरवटे की गेंद पर गली में कैच थमाया। श्रेयस अय्यर (19) भी नहीं चल पाए। उन्हें अक्षय कर्णीवार ने पगबाधा आउट किया जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (दो) भी चाय के विश्राम से पहले पवेलियन लौट गए।

विहारी ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। कृष्णप्पा गौतम (सात) और धर्मेन्द्रसिंह जडेजा (छह) भी विहारी का साथ देने में नाकाम रहे। राहुल चहर (22) ने जरूर कुछ देर तक दूसरे छोर से भी विकेट संभाला। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिये 47 रन जोड़े। इस बीच विहारी ने सरवटे की गेंद को लांग आन पर चार रन के लिये भेजकर अपना शतक पूरा किया। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका 16वां शतक है।

इसके तुरंत बाद सरवटे की अतिरिक्त उछाल लेती गेंद विहारी के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में फैज फजल के सुरक्षित हाथों में चली गयी। उन्होंने 211 गेंदें खेली तथा 11 चौके और दो छक्के लगाये। रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर दसवें नंबर के बल्लेबाज अंकित राजपूत (25) का रहा जो दिन के अंतिम ओवर में आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

विदर्भ को उमेश की कमी खली जो चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए। उसकी तरफ से अक्षय वाखरे और आदित्य सरवटे ने तीन - तीन जबकि रजनीश गुरबानी ने दो विकेट लिये। सीनियर बल्लेबाज वसीम जाफर भी फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण रिकार्ड 13वीं बार ईरानी कप में खेलने का मौका चूक गए। विदर्भ को बल्लेबाजी में उनकी कमी खलेगी क्योंकि जाफर ने इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करके 11 मैचों में 1037 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed