{"_id":"68ade79cb291d8d69d0c8ad7","slug":"hanuma-vihari-has-decided-to-leave-andhra-pradesh-and-play-for-tripura-in-the-2025-26-domestic-season-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hanuma Vihari: घरेलू सीजन से पहले आंध्र प्रदेश को लगा झटका, हनुमा विहारी ने छोड़ा साथ; इस टीम के लिए खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hanuma Vihari: घरेलू सीजन से पहले आंध्र प्रदेश को लगा झटका, हनुमा विहारी ने छोड़ा साथ; इस टीम के लिए खेलेंगे
Tue, 26 Aug 2025 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:28 PM IST
सार
हनुमा ने 2025-26 सत्र के लिए त्रिपुरा के तीन पेशेवर खिलाड़ियों में से एक के रूप में टीम के साथ करार किया है। वह एक साल के अनुबंध पर टीम में शामिल हुए हैं जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
हनुमा विहारी
- फोटो : PTI
विस्तार
घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू होने से पहले ही आंध्र प्रदेश टीम को झटका लग गया है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज हनुमा विहारी ने 2025-26 घरेलू सीजन से पहले आंध्र प्रदेश के साथ छोड़ने का फैसला किया है। हनुमा राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में जुझारू पारी के लिए भी पहचाना जाता है। हनुमा अब त्रिपुरा के लिए खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
हनुमा ने किया एक साल का करार
हनुमा ने 2025-26 सत्र के लिए त्रिपुरा के तीन पेशेवर खिलाड़ियों में से एक के रूप में टीम के साथ करार किया है। वह एक साल के अनुबंध पर टीम में शामिल हुए हैं जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है। हनुमा ने कहा कि खेल के तीनों प्रारूपों में खेलने की इच्छा के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। 2023-24 के रणजी अभियान के बाद राज्य क्रिकेट संघ के साथ सार्वजनिक विवाद के बाद आंध्र में ऐसा मौका मिलने की संभावना नहीं थी।

हनुमा ने कहा, मैं अन्य अवसरों को लेकर उत्सुक था क्योंकि मेरा मानना है कि मैं तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए पर्याप्त अच्छा हूं। आंध्र ने स्पष्ट कर दिया था कि वे टी20 प्रारूप के लिए युवाओं पर विचार कर रहे हैं। इसलिए मैंने फैसला किया कि 50 ओवर के प्रारूप में भी खेलना उचित नहीं है और मैं विजय हजारे ट्रॉफी से भी बाहर रहा। मैं नए माहौल में भी खेलना चाहता था।
राज्य संघ पर लगाया था पक्षपात का आरोप
भारत की ओर से पिछली बार 2022 में टेस्ट खेलने वाले हनुमा ने 2023-24 सत्र के बाद राज्य संघ पर पक्षपात का आरोप लगाया था और कई दूसरी टीम से जुड़ने की कोशिश की थी। हनुमा ने कहा, पिछले दो सत्र से मैं बाहर जाने की बात कर रहा था, लेकिन मैं रुका रहा। मुझे लगा कि मेरे आसपास की परिस्थितियों और मेरे अपने क्रिकेट की स्थिति को देखते हुए किसी उभरती हुई टीम के साथ अनुबंध करने का यह सबसे अच्छा समय था। इस साल उन्होंने मेरे से संपर्क किया और मुझे लगा कि यह एक चुनौती होगी जिसे स्वीकार करना चाहिए।