फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hanuma vihari gets lifeline after being hit on helmet by fine bouncer

वीडियो: पहली बार ओपनिंग करने उतरे हनुमा विहारी हुए बाउंसर का शिकार, बाल-बाल बचे

Wed, 26 Dec 2018 08:57 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 26 Dec 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
hanuma vihari gets lifeline after being hit on helmet by fine bouncer
हनुमा विहारी

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जा रहा है। भारत की तरफ से हनुमा विहारी पहली बार टेस्ट में ओपनिंग करने उतरे, लेकिन उन्हें कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हनुमा विहारी एक तेज बाउंसर का शिकार हुए, जिसे देख फैंस दंग रह गए। एक पल के लिए फैंस के बीच निराशा छा गई कि विहारी ठीक हैं या नहीं।

विज्ञापन


विहारी के हेलमेट पर जैसे ही गेंद लगी तो मैदान पर तुरंत ही उनका उपचार शुरू किया गया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज ने किसी तरह चोट की शिकायत नहीं की और उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी शुरू की। यह वाकया भारतीय पारी के 13वें ओवर का है। पैट कमिंस ने ओवर की तीसरी गेंद तेज गति से डाली, जिसमें हनुमा की उम्मीद से अधिक उछाल थी और वह गेंद से खुद को दूर करना चाहते थे। 
विज्ञापन

 




हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हुए और गेंद सीधे जाकर हेलमेट पर लगी। गेंद हनुमा विहारी के हेलमेट के पिछले भाग में लगी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।दोनों बल्लेबाजों ने इस बाउंसर पर 1 रन दौड़कर लिया।

हनुमा को जब गेंद लगी तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी उनके पास पहुंचे। हालांकि, हनुमा ने किसी तरह की चोट से इंकार किया और कुछ देर के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। हनुमा भाग्यशाली रहे कि गेंद उनके हेलमेट पर लगी। अगर गेंद उनके सिर में लगती तो गंभीर मामला हो सकता था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की मौत बाउंसर के कारण ही हुई थी, जिसके बाद से हेलमेट पर गेंद लगने के बाद भी डर की स्थिति बन जाती है।

हनुमा विहारी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 66 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विहारी बाउंसर गेंद पर ही आउट हुए। पैट कमिंस ने शानदार बाउंसर डाली, जो हनुमा के ग्लव पर लगी, फिंच ने दूसरी स्लिप में आसान कैच लपका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed