WI Inning
44/3 (6 ov)
Shai Hope 25(20)*
Sherfane Rutherford 0 (1)
IND elected to bowl
{"_id":"9c57c5b0-ccdf-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"gurunath-meiyappan-and-vindoo-dara-singh-gets-bail-in-ipl-betting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयप्पन-विंदू को जमानत मिली, विदेश जाने पर रोक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मयप्पन-विंदू को जमानत मिली, विदेश जाने पर रोक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में पकड़े गए बॉलीवुड सितारे विंदू दारा सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के शीर्ष अधिकारी गुरूनाथ मैयप्पन मुंबई की एक अदालत ने राहत देते हुए जमानत दे दी है।
विज्ञापन
मैयप्पन और विंदू के अलावा आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किए गए छह अन्य सट्टेबाजों को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है।
विंदू और मैयप्पन की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने सोमवार को न्यायिक हिरासत बढ़ाकर 14 जून तक कर दी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने जमानत की अर्जी दी थी जिसे मंजूर कर लिया गया। अदालत ने मैयप्पन और विंदू को फिलहाल देश छोड़कर जाने से मना किया है तथा अपराध शाखा के समक्ष पेश होने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
दोनो आरोपियों के वकीलों ने जमानत के लिए अदालत में दलील दी थी कि उनके मुवक्किलों को न्यायिक हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। 35 वर्षीय मैयप्पन को अभिनेता विंदू के उस बयान के बाद गिरफ्तार किया गया था जिसमें कथित तौर पर विंदू ने कहा था कि वह मैयप्पन की ओर से सट्टा लगाते थे।
विज्ञापन
विंदू को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था।