फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gurkeerat singh man may be in for last test matches

अंतिम दो टेस्ट मैचों में गुरकीरत को मिल सकता है मौका

Fri, 20 Nov 2015 05:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Nov 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
gurkeerat singh man may be in for last test matches

राष्ट्रीय चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए विराट कोहली की अगुआई वाली 17 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

विज्ञापन


भारतीय टीम अभी सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और इस स्थिति में चयन समिति ने टीम में कोई बदलाव न करते हुए टीम पर भरोसा जताया।

पहला मैच मोहाली में जीतने के बाद भारतीय टीम के पास बंगलुरू में जीत का अच्छा मौका था लेकिन बारिश के कारण भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

बारिश से प्रभावित दूसरा मैच ड्रॉ होने के बाद राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक हुई। जहां तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में टीम के खिलाड़ियों का चयन करना था।

टीम में गुरकीरत सिंह हैं। लेकिन अभी तक उन्हें मैच में अपना जलवा बिखेरने का मौका नहीं मिला। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो मैचों में उन्हें खेलने का चांस दिया जाए।
विज्ञापन


चूंकि इस सिलसिले में भारतीय कप्तान विराट कोहली स्पष्ट कह चुके हैं कि यदि गुरकीरत सिंह को टीम में शामिल किया गया तो चौंकिएगा मत।

अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रविंचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अमित मिश्रा, वरुण ऐरोन, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, लोकेश राहुल, स्टुअर्ट बिन्नी और गुरकीरत सिंह मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed