{"_id":"681584cb45af1c5b620de5ee","slug":"gujarat-titans-skipper-shubman-gill-on-understanding-of-playing-on-tricky-surfaces-after-match-against-srh-ipl-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs SRH: काली मिट्टी की पिच पर किस तरह गुजरात के बल्लेबाजों ने संभाला मोर्चा, कप्तान गिल ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs SRH: काली मिट्टी की पिच पर किस तरह गुजरात के बल्लेबाजों ने संभाला मोर्चा, कप्तान गिल ने किया खुलासा
Sat, 03 May 2025 08:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 03 May 2025 08:22 AM IST
सार
गुजरात के लिए गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तिकड़ी ज्यादातर मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल और सुदर्शन ने जहां टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े, वहीं सुदर्शन के आउट होने के बाद बटलर और गिल ने आक्रामक रवैया अपनाया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि काली मिट्टी की पिच पर कभी भी रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन गुजरात के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को मुश्किल पिचों पर खेलने की समझ है जिससे वह इस आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात के लिए गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तिकड़ी ज्यादातर मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
गुजरात दूसरे स्थान पर पहुंचा
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी। गुजरात ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ा लिए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात के 10 मैचों में सात जीत और तीन हार के साथ 14 अंक है।

गिल-सुदर्शन और बटलर चमके
हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल और सुदर्शन ने जहां टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े, वहीं सुदर्शन के आउट होने के बाद बटलर और गिल ने आक्रामक रवैया अपनाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचने में सफल रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन गुजरात के गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहे थे।
ये भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए कदम, तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा; सनराइजर्स की उम्मीदें धूमिल

गुजरात ने खेली सिर्फ 22 डॉट गेंद
गुजरात ने हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवरों में सिर्फ 22 डॉट बॉल खेली। गिल ने इस बारे में कहा, हमने इसकी योजना नहीं बनाई थी। हम टूर्नामेंट में जैसे खेल रहे हैं उसे जारी रखना चाहते थे। काली मिट्टी की पिच पर हमने देखा है कि छक्के मारना आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह से हमारा शीर्ष क्रम खेलता है, हम जानते हैं कि स्कोरबोर्ड को कैसे आगे बढ़ाना है। हमने कभी भी शीर्ष तीन में से किसी एक को हमेशा अंत तक खेलने के लिए नहीं कहा। हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के खुश है।

अंपायर के साथ बहस पर क्या बोले गिल?
हैदराबाद की पारी के दौरान गिल अपना आपा खो बैठे थे और उनकी अंपायर से तीखी बहस भी हुई थी। इस बारे में गिल ने कहा, बहुत सारी भावनाएं होती हैं, आप मैदान पर 110% देते हैं, कभी-कभी आप भावनाओं को दिखाने के लिए बाध्य होते हैं।