फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gujarat giants harleen deol ruled out of wpl 2024 bharti fulmali joined the squad as replacement

WPL 2024: अंक तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज गुजरात को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Thu, 07 Mar 2024 11:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
gujarat giants harleen deol ruled out of wpl 2024 bharti fulmali joined the squad as replacement
हरलीन देओल - फोटो : BCCI/WPL
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में गुजरात जाएंट्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। पांच मुकाबलों में टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। अंक तालिका में बेथ मूनी के नेतृत्व वाली टीम पांचवें स्थान पर है। इस बीच टीम को अगले मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात जाएंट्स की स्टार बल्लेबाज हरलीन देओल इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह चोटिल हो गई थीं, जिसकी गंभीरता को देखते हुए उन्हें बाकी बचे मुकाबलों में न खेलने की सलाह दी गई है। टीम मैनेजमेंट ने भारती फुलमाली को हरलीन की जगह शामिल किया है। 
विज्ञापन


अगले मैच में होगी उपकप्तान की वापसी
हैरानी की बात यह है कि गुजरात की उपकप्तान स्नेह राणा भी पिछले दो मैचों में खेलती नहीं दिखी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके बीमार होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं और नौ मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने जा रहे मुकाबले में खेलती नजर आएंगी। भारतीय स्टार बल्लेबाज हरलीन ने अब तक खेले तीन मैचों में 48 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीबी के खिलाफ गुजरात को मिली पहली जीत
गुजरात जाएंट्स के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा। पांच मैचों में टीम को सिर्फ एक में जीत मिली। बुधवार को  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 19 रन से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी आठ विकेट खोकर सिर्फ 180 रन बना सकी। 


अंक तालिका का हाल
मुंबई ने गुरुवार को यूपी के खिलाफ जीत के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया। टीम के खाते में आठ अंक हैं। वहीं, यूपी चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। पांच मैचों में चार जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर काबिज है जबकि आरसीबी तीसरे स्थान पर है। गुजरात जाएंट्स एक जीत के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed