गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने किया राधा यादव को सम्मानित, बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं महिला गेंदबाज
भारत ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब जीता था। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'भारत की बेटियों ने महिला विश्व कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। गांधीनगर में राधा यादव से बात की जो विजेता टीम की अहम सदस्य हैं और बड़ौदा से हैं। उन्हें जीत और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी।'
India’s daughters have made the nation proud by winning the Women’s Cricket World Cup! 🏆🇮🇳
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) November 11, 2025
Had an energetic interaction in Gandhinagar with Radha Yadav from Vadodara, a key member of the victorious team.
Congratulated her and #TeamIndia for their stellar performance and wished… pic.twitter.com/pIVTCtgIsg
एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीका का यह महिला विश्व कप का पहला फाइनल था, वहीं भारतीय टीम तीसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। भारतीय टीम इससे पहले मिताली राज की अगुआई में 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी थी। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था, जबकि 2017 में इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर रोमांचक फाइनल में भारत पर नौ रन से जीत दर्ज की की थी। भारतीय टीम दो बार खिताब के करीब आकर इससे चूक गई थी, लेकिन अब वह आखिरी बाधा पार करने में सफल रही है।