फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs RR Jos Buttler completes 700 runs in IPL 2022 joins the club of Virat Kohli and David Warner

IPL 2022: जोस बटलर के आईपीएल के मौजूदा सीजन में 700 रन पूरे, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल

Tue, 24 May 2022 10:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Tue, 24 May 2022 10:30 PM IST
सार

बटलर के इस सीजन में 15 मैचों में 718 रन हो गए। 15 पारियों में उनका औसत 51.29 और स्ट्राइक रेट 148.34 का रहा। उन्होंने चार अर्धशतक और तीन शतक लगाए। उनके बल्ले से 68 चौके और 39 छक्के निकले हैं।

विज्ञापन
GT vs RR Jos Buttler completes 700 runs in IPL 2022 joins the club of Virat Kohli and David Warner
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 700 रन पूरे कर लिए हैं। वो इस सीजन में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं। बटलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मंगलवार (24 मई) को यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 56 गेंदों पर 89 रन बनाए। अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन


बटलर के इस सीजन में 15 मैचों में 718 रन हो गए। 15 पारियों में उनका औसत 51.29 और स्ट्राइक रेट 148.34 का रहा। उन्होंने चार अर्धशतक और तीन शतक लगाए। उनके बल्ले से 68 चौके और 39 छक्के निकले हैं। बटलर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के केएल राहुल ने 14 मैचों में 537 रन जड़े हैं। उन्हीं की टीम के क्विंटन डिकॉक ने 502 रन बनाए हैं। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज ने 500 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


कोहली ने बनाए थे 973 रन
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने नाम दर्ज है। विराट ने 2016 में 973 रन बनाए थे। अब तक आईपीएल में सात बार एक सीजन में 700 या उससे अधिक रन बने हैं। डेविड वॉर्नर 800 रन के आंकड़े को छूने वाले कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज सीजन रन
विराट कोहली 2016 973
डेविड वॉर्नर 2016 848
केन विलियमसन 2018 735
क्रिस गेल 2012 733
माइक हसी 2013 733
जोस बटलर 2022 718
क्रिस गेल 2013 708

बटलर के 100 से ज्यादा बाउंड्री
बटलर एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मौजूदा सीजन में 107 बाउंड्री लगाए हैं। विराट कोहली ने 2016 में 121, डेविड वॉर्नर ने 2016 में 119, क्रिस गेल ने 2013 में 108 बाउंड्री लगाए थे। 


राजस्थान ने बनाए 188 रन
बटलर ने गुजरात के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। पहले 38 गेंदों पर तो वो पूरी तरह शांत थे। 38 गेंद पर सिर्फ 39 रन बनाए थे। इसके बाद आखिरी 50 रन उन्होंने सिर्फ 18 गेंद पर ही ठोक दिए। बटलर की पारी की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने 26 गेंद पर 47 और देवदत्त पडिक्कल ने 20 गेंद पर 28 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed