फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs RCB Highlights: Gujarat Titans defeats Royal Challengers Bangalore by 6 wickets; Rahul Tewatia David Miller innings win it for Gujarat; IPL 2022 Match 43 at Mumbai News Updates in Hindi

GT vs RCB: आठवीं जीत के साथ गुजरात लगभग प्लेऑफ में पहुंची, तेवतिया-मिलर के दम पर बैंगलोर को छह विकेट से हराया

Sat, 30 Apr 2022 07:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Apr 2022 07:51 PM IST
सार

इस जीत के साथ गुजरात की टीम नौ में से आठ मैच जीतकर लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। गुजरात के नौ मैचों के बाद 16 अंक हैं। वहीं, बैंगलोर की यह 10 मैचों में पांचवीं हार रही।

विज्ञापन
GT vs RCB Highlights: Gujarat Titans defeats Royal Challengers Bangalore by 6 wickets; Rahul Tewatia David Miller innings win it for Gujarat; IPL 2022 Match 43 at Mumbai News Updates in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के 43वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया है। बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 170 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने एकबार फिर गुजरात की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने आखिर में 40 गेंदों पर 79 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। तेवतिया 25 गेंदों पर 43 रन और मिलर 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


इस जीत के साथ गुजरात की टीम नौ में से आठ मैच जीतकर लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। गुजरात के नौ मैचों के बाद 16 अंक हैं। वहीं, बैंगलोर की यह 10 मैचों में पांचवीं हार रही। टीम पांच जीत और 10 अंकों के साथ फिलहाल पांचवें स्थान पर है। 
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। बैंगलोर की शुरुआत खराब रही। कप्तान फाफ डुप्लेसिस दूसरे ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें प्रदीप सांगवान ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया।

इसके बाद विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए  74 गेंदों पर 99 रन की साझेदारी निभाई। विराट कोहली ने इस सीजन का पहला और आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक लगाया। वहीं, रजत ने भी आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। रजत 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।


प्रदीप सांगवान

कोहली भी 53 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। कोहली को सपोर्ट करने अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद हैं। ग्लेन मैक्सवेल को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। दिनेश कार्तिक लगातार तीसरे मैच में फेल रहे और दो रन बनाकर आउट हुए।

महिपाल लोमरोर ने आखिरी में आक्रामक पारी खेली और आठ गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। लोमरोर पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। शाहबाज अहमद दो रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने दो विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, राशिद खान और लोकी फर्ग्यूसन को एक-एक विकेट मिला।


रजत पाटीदार और विराट कोहली

मैच के दौरान अनुष्का शर्मा

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने मिलकर 7.3 ओवर में 51 रन जोड़े। इस साझेदारी को वनिंदु हसरंगा ने तोड़ा। उन्होंने साहा को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। साहा 22 गेंदों पर चार चौकी की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल भी 28 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। 

साई सुदर्शन 14 गेंदों पर 20 रन बना सके।  वहीं, अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें शाहबाज अहमद ने महिपाल लोमरोर के हाथों कैच कराया। एक वक्त 12.5 ओवर में गुजरात का स्कोर 95 पर चार विकेट था। ऐसा लग रहा था कि मैच फंस चुका है, लेकिन इसके बाद डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मिलकर गुजरात को जीत दिलाई। 


शाहबाज ने हार्दिक को पवेलियन भेजा

दोनों ने आखिर में ताबड़तोड़ पारी खेली। मिलर 24 गेंदों पर 39 रन और तेवतिया 25 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। मिलर ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, तेवतिया ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। बैंगलोर की ओर से शाहबाज अहमद और वनिंदु हसरंगा ने दो-दो विकेट झटके। 


जीत के बाद तेवतिया और मिलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed