{"_id":"67e235c28432a5b381078faa","slug":"gt-vs-pbks-will-sai-sudarshan-open-with-shubman-gill-gujarat-captain-said-this-about-jos-buttler-ipl-2025-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs PBKS: शुभमन गिल के साथ सुदर्शन करेंगे ओपनिंग? गुजरात के कप्तान ने खुद दिया जवाब, बटलर को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs PBKS: शुभमन गिल के साथ सुदर्शन करेंगे ओपनिंग? गुजरात के कप्तान ने खुद दिया जवाब, बटलर को लेकर कही यह बात
Tue, 25 Mar 2025 10:19 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:19 AM IST
सार
गिल ने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अपनी टीम के पहले आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि बटलर को इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि वह पारी का आगाज करें या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें।
विज्ञापन
बटलर और गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शुरुआती चार मैचों में दिलचस्प टक्कर देखने को मिली है। अब आज गुजरात टाइंटस की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से पहले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने अपने ओपनिंग पार्टनर को लेकर बातचीत की है। दरअसल, जीटी के पास ओपनिंग के दो विकल्प हैं। टीम के पास बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज साई सुदर्शन और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर मौजूद हैं। ऐसे में गिल ने बटलर की बैटिंग पोजिशन को लेकर बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'सब जानते बटलर ने अपने देश के लिए और आईपीएल में क्या किया है'
गिल ने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अपनी टीम के पहले आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि बटलर को इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि वह पारी का आगाज करें या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें। उन्होंने कहा, 'हम सभी ने देखा है कि उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी20 क्रिकेट और आईपीएल में क्या किया है। मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ पिछली सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी करने में कोई समस्या है।'
DC vs LSG: 'मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा, आदत बना लो', लखनऊ पर रोमांचक जीत के बाद बोले दिल्ली के कप्तान अक्षर
DC vs LSG: 'मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा, आदत बना लो', लखनऊ पर रोमांचक जीत के बाद बोले दिल्ली के कप्तान अक्षर
'मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए कोई समस्या है'
उन्होंने कहा, 'हमने तय नहीं किया है कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। शायद हमें मैच से पहले इसके बारे में पता चले, लेकिन मुझे लगता है कि आठ-नौ साल से वह आईपीएल खेल रहे हैं और वह अलग-अलग नंबर पर खेले हैं। उन्होंने अलग-अलग स्थान पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए कोई समस्या है।'
KL Rahul: पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर; पोस्ट साझा कर दी जानकारी
KL Rahul: पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर; पोस्ट साझा कर दी जानकारी
बटलर हाल फिलहाल में खराब फॉर्म से गुजर रहे
बटलर हाल फिलहाल में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। भारत के खिलाफ सीरीज में उनकी टीम को टी20 सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर हो गई थी। इन दो बड़ी हारों के बाद बटलर को सीमित ओवर के प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा था। वह आईपीएल में खूब रन बनाकर आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे। वहीं, गुजरात और पंजाब की टीम अब तक आईपीएल में पांच बार आमने-सामने आ चुकी है। इस दौरान पंजाब ने दो और गुजरात ने तीन मैच जीते हैं। दोनों के बीच पिछली भिड़ंत 21 अप्रैल 2024 को हुई थी। तब गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराया था।