{"_id":"67e22b55c5bffa8de60da976","slug":"dc-vs-lsg-this-will-happen-under-my-captaincy-make-it-habit-said-dc-captain-axar-after-thrilling-win-ipl-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs LSG: 'मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा, आदत बना लो', लखनऊ पर रोमांचक जीत के बाद बोले दिल्ली के कप्तान अक्षर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs LSG: 'मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा, आदत बना लो', लखनऊ पर रोमांचक जीत के बाद बोले दिल्ली के कप्तान अक्षर
Tue, 25 Mar 2025 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Mar 2025 09:34 AM IST
सार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सोमवार को आईपीएल मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स पर मिली एक विकेट की रोमांचक जीत के बाद कहा कि इसे आदत बना लो क्योंकि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा, 'मेरे फैसले लेने की प्रक्रिया भी कुछ इसी तरह की है, इसलिए कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी प्रशंसकों को गुस्सा भी होगा। अभी हम जीत गए हैं, इसलिए कोई कुछ नहीं कहेगा।' अक्षर ने कहा, 'आईपीएल में हमने बहुत कुछ देखा है। पावरप्ले में चार विकेट गंवाना और फिर मैच जीतना, ऐसा बहुत बार नहीं देखा। पर अब क्रिकेट बदल रहा है। इसलिए आपको बस क्रीज पर रहना और कोशिश करनी है।'
वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, 'हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था। हम इस हार से सीखेंगे और सुधार करने का प्रयास करेंगे। यह कहना आसान है कि कहां गलती हुई। उनके लिए ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एक और खिलाड़ी विप्रज निगम ने मिलकर मैच दिल्ली के पक्ष में कर दिया।' दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे जिन्होंने 31 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई।
दिल्ली ने एक विकेट से जीता मैच
आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की खराब शुरुआत हुई थी। जैक फ्रेजर मैकगर्क एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद एम सिद्धार्थ ने समीर रिजवी को पंत के हाथों कैच कराया।
शुरुआती ओवरों में तीन विकेट गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल ने फाफ डु प्लेसिस के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी निभाई। कप्तान को दिग्वेश राठी ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदो में 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुप्लेसिस ने 29 रन बनाए।
इसके बाद मोर्चा ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने संभाला। दोनों ने दिल्ली की जीत की नींव रखी। स्टब्स 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि आशुतोष 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वह अंत तक डटे रहे और मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके अलावा दिल्ली के लिए विपराज निगम ने 39, मिचेल स्टार्क ने दो, कुलदीप यादव ने पांच और मोहित शर्मा ने एक* रन बनाया। लखनऊ के लिए शार्दुल, सिद्धार्थ, दिग्वेश और बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।