फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs DC IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Gujarat Titans vs Delhi Capitals Match Online

GT vs DC IPL 2022 Live Streaming: पंत की दिल्ली से भिड़ेगी हार्दिक की गुजरात, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Sat, 02 Apr 2022 10:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 10:44 AM IST
सार

गुजरात और दिल्ली दोनों अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। दोनों टीमें लगातार दूसरा मैच जीतकर अंकतालिका में मजबूत स्थिति में पहुंचना चाहेंगी। 
 

विज्ञापन
GT vs DC IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Gujarat Titans vs Delhi Capitals Match Online
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 22 का दसवां मैंच गुजरात और दिल्ली की टीम के बीच पुणे में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं दिल्ली ने अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था। गुजरात के पास राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ी हैं। वहीं दिल्ली की टीम में पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और ललित यादव जैसे मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में यह मैच बहुत ही रोमांचक होने की संभावना है। 
विज्ञापन


दिल्ली की इस मैच में अपनी बल्लेबाजी बेहतर करना चाहेगी। मुस्तफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी और सरफराज खान के आने से दिल्ली की टीम मजबूत हुई है। वहीं गुजरात की टीम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला? 
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला दो अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस की संभावित टीम
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी। 

दिल्ली कैपिटल्स की की संभावित टीम
पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed